सबसे महंगे बिके रॉबिन मिंज, विराट पर भी लगी बड़ी बोली… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में शनिवार को क्रिकेट का ऐसा रोमांच देखने को मिला, जहां हर बोली के साथ खिलाड़ियों की किस्मत बदली। झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) 2026 की नीलामी में सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम की रही, वह था गुमला के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज। जमशेदपुर के एक होटल में आयोजित नीलामी के दौरान जैसे ही रॉबिन मिंज का नाम पुकारा गया, फ्रेंचाइजियों के बीच होड़ मच गई। बोली बढ़ती गई और आखिरकार कोयलांचल सुपर किंग्स ने 15.25 लाख रुपये खर्च कर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। इसके साथ ही रॉबिन इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये। महज 4 लाख रुपये के बेस प्राइस से शुरू हुई बोली कुछ ही मिनटों में 15 लाख के पार पहुंच गई। IPL में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके रॉबिन मिंज पर टीम मालिकों का भरोसा साफ नजर आया। गुमला के इस युवा खिलाड़ी की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि झारखंड की धरती प्रतिभाओं से भरी हुई है।

विराट सिंह पर भी लगी बड़ी बोली

झारखंड रणजी टीम के उपकप्तान और जमशेदपुर के स्टार बल्लेबाज विराट सिंह नीलामी के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। बायें हाथ के इस बल्लेबाज को छोटानागपुर रॉयल्स ने बड़ी रकम देकर अपने साथ जोड़ा। लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे विराट सिंह को लेकर भी टीमों के बीच जबरदस्त दिलचस्पी देखने को मिली।

तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा की भी निकली लॉटरी

रांची के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा पर भी फ्रेंचाइजियों ने जमकर भरोसा जताया। उन्हें धनबाद डायमंड्स ने 11 लाख रुपये में खरीदा। झारखंड क्रिकेट में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से पहचान बना चुके सुशांत से इस बार भी टीम को बड़ी उम्मीदें रहेंगी।

ईशान किशन को मिला नया ठिकाना

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को संथाल स्ट्राइकर्स ने 6.25 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। ईशान का नाम सामने आते ही क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया। माना जा रहा है कि उनकी मौजूदगी से संथाल स्ट्राइकर्स की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी।

उत्कर्ष और अनुकूल पर भी टीमों का भरोसा

हजारीबाग के ऑलराउंडर उत्कर्ष सिंह को कोयलांचल सुपर किंग्स ने 6.25 लाख रुपये में खरीदा। वहीं झारखंड के अनुभवी ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को जमशेदपुर स्टीलर्स ने उनके बेस प्राइस 4 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ लिया। IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व कर चुके अनुकूल से टीम को अनुभव का फायदा मिलने की उम्मीद है।

नीलामी का सबसे बड़ा झटका, कुमार कुशाग्र रहे अनसोल्ड

नीलामी में सबसे बड़ा आश्चर्य बोकारो के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को लेकर देखने को मिला। IPL में गुजरात टाइटंस के लिये खेल चुके कुशाग्र को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। नतीजा यह रहा कि वह अनसोल्ड रह गये। उनके नाम पर किसी टीम का दांव नहीं लगना क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

10 जून से शुरू होगा क्रिकेट का महासंग्राम

झारखंड प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन 10 जून से रांची के JSCA अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। नीलामी के बाद अब सभी की नजरें मैदान पर टिक गई हैं, जहां झारखंड के उभरते सितारे अपनी प्रतिभा का दम दिखाने उतरेंगे।

इसे भी पढ़ें : 23 जलती भट्ठियां मिलीं, मौके पर ही ध्वस्त…

इसे भी पढ़ें : CISF में इंस्पेक्टर से लेकर DIG तक प्रमोशन, रांची एयरपोर्ट को मिले नये डिप्टी कमांडेंट…

इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर की शाही लीची निकली देश के सबसे बड़े दरबार तक…

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबरः 2 IAS सस्पेंड, एक ठेकेदार ने कराई आलीशान सैर…

इसे भी पढ़ें : बंखेता गांव में गूंजा संदेश, ‘जिंदगी चुनिये, तंबाकू नहीं’…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ से दबोचा गया फर्जी सिम गैंग का खिलाड़ी, 44 लाख ठगे…

Ramgarh : मोबाइल की एक घंटी, फर्जी सिम का...

चौपारण थाना परिसर में लगा जनसुनवाई दरबार, बढ़ाई चिंता…

Chouparan(Krishna Paswan) : गांव-देहात में जमीन विवाद और आपसी...

CM हेमंत सोरेन से मिला ओडिशा का प्रतिनिधिमंडल…

Ranchi : झारखंड और ओडिशा के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक...

संगीत की सुरमयी शाम और रेन डांस में झूमे स्कूली बच्चे…

Chouparan(Krishna Paswan) : गर्मी की छुट्टियों के बीच चौपारण...

23 जलती भट्ठियां मिलीं, मौके पर ही ध्वस्त…

Hazaribagh : वैध शराब के खिलाफ हजारीबाग प्रशासन ने...