बंखेता गांव में गूंजा संदेश, ‘जिंदगी चुनिये, तंबाकू नहीं’…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी के बंखेता गांव में आज कुछ अलग ही नजारा था। गांव की गलियों में युवाओं का उत्साह था, हाथों में जागरूकता के संदेश थे और चेहरे पर समाज को बेहतर बनाने का जज्बा। मौका था विश्व तंबाकू निषेध दिवस का, जब रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बंखेता, चुटूपालू के बीएड विद्यार्थियों ने तंबाकू मुक्त समाज का संदेश लेकर गांव की चौपाल तक दस्तक दी।

नुक्कड़ नाटक ने झकझोरा

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा। नाटक में तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों, परिवारों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव और जीवन पर इसके विनाशकारी असर को बेहद प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया। ग्रामीणों ने भी पूरे मनोयोग से इस प्रस्तुति को देखा और तंबाकू के खिलाफ चल रही इस जागरूकता मुहिम की सराहना की। कार्यक्रम से पहले छात्र-छात्राओं ने बंखेता गांव में जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान तंबाकू छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने के संदेश वाले नारों से पूरा गांव गूंज उठा। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से तंबाकू से दूर रहने और अपने परिवार को भी इस बुराई से बचाने की अपील की।

तंबाकू बनता है घातक रोग का कारण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये परीक्षा प्रभारी डॉ. जे.पी. मिश्रा ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिये बेहद घातक है। इसके कारण कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी समेत कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं तंबाकू से दूर रहें और समाज में भी इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी निभायें। इस जनजागरूकता अभियान में सत्र 2025-27 के विद्यार्थी कौलेश्वर, मनीष, सोनी, ममता, नीतू, रूपवंती, अनिशा, जीवनलता, पूनम, अमर, सपना और दीपा ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने ग्रामीणों को तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन कला एवं शिल्प संकाय के कमलेश गोप ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. सुनीति बाला चंद्रा, सहायक व्याख्याता शिव प्रसाद, अनिल कुमार प्रजापति, प्रज्ञा आदित्य, रवि रंजन मिश्रा, सुरेश कुमार महतो, ऋषु, सौरव, ज्योति, पिंटू, ईशा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : ‘चोर-चोर’ के नारों के साथ ‘बनर्जी’ पर फेंके गये जूते-अंडे…

इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी में फिर हादसा, एक ही परिवार के 7 लोग…

इसे भी पढ़ें : पॉक्सो आरोपी भेजा गया जेल…

इसे भी पढ़ें : राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…

इसे भी पढ़ें : रिम्स के PG डॉक्टर की संदिग्ध मौ’त, PM खोलेगा राज…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सबसे महंगे बिके रॉबिन मिंज, विराट पर भी लगी बड़ी बोली… जानें

Ranchi : राजधानी रांची में शनिवार को क्रिकेट का...

मुजफ्फरपुर की शाही लीची निकली देश के सबसे बड़े दरबार तक…

Bihar : मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची का...

बड़ी खबरः 2 IAS सस्पेंड, एक ठेकेदार ने कराई आलीशान सैर…

Bihar : बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले में घिरे...

‘चोर-चोर’ के नारों के साथ ‘बनर्जी’ पर फेंके गये जूते-अंडे…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में कभी सत्ता के...