Delhi : CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव किये गये हैंं। एक साथ कई अधिकारियों को पदोन्नति देने के साथ नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इंस्पेक्टर से लेकर DIG स्तर तक के अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ मिला है, वहीं कई अफसरों का देशभर की विभिन्न इकाइयों में तबादला भी किया गया है। CISF मुख्यालय, नई दिल्ली की ओर से जारी आदेश के बाद सुरक्षा बल के भीतर हलचल तेज हो गई है। सभी नव प्रोन्नत अधिकारियों को अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल से जल्द विरमित होकर नई जगह योगदान देने का निर्देश दिया गया है। DCTPS अंडाल यूनिट में कार्यरत उप कमांडेंट अमित कुमार को रांची एयरपोर्ट भेजा गया है। यह तबादला झारखंड के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था अब उनके नेतृत्व में और मजबूत होगी। पदोन्नति के साथ-साथ CISF ने सात अधिकारियों का नियमित प्रशासनिक तबादला भी किया है। इनमें एक उप कमांडेंट और छह सहायक कमांडेंट शामिल हैं।
रांची एयरपोर्ट के डिप्टी कमांडेंट बने कमांडेंट
प्रमोशन सूची में रांची एयरपोर्ट में तैनात उप कमांडेंट मुकेश कुमार गुप्ता का नाम भी शामिल है। उन्हें कमांडेंट पद पर पदोन्नत करते हुये BCCL धनबाद इकाई भेजा गया है। वहीं RTC भिलाई में कार्यरत वरीय कमांडेंट अखिलेश कुमार शुक्ला को DIG के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति उनके लंबे अनुभव और उत्कृष्ट सेवाओं का परिणाम मानी जा रही है।
कई अधिकारियों को मिली नई उड़ान
कानपुर एयरपोर्ट में कार्यरत कमांडेंट नितिन कुमार त्यागी को वरीय कमांडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मुंबई ग्रुप मुख्यालय से इंस्पेक्टर नागेश सिंह को सहायक कमांडेंट बनाकर लखनऊ एयरपोर्ट भेजा गया है। इंस्पेक्टर अभिजीत दास को सहायक कमांडेंट पदोन्नत कर रिजर्व बटालियन गाजियाबाद में पदस्थापित किया गया है। मुंबई मुख्यालय से इंस्पेक्टर यशवंत सिंह को सहायक कमांडेंट बनाते हुये नवी मुंबई एयरपोर्ट की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कोलकाता एयरपोर्ट के इंस्पेक्टर महेश दनल को पदोन्नत कर वाराणसी एयरपोर्ट भेजा गया है। CISF मुख्यालय के आदेश के तहत कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इंस्पेक्टर चितरंजन बर्मन को GVS नई दिल्ली से WCL छिंदवाड़ा, इंस्पेक्टर फैटिक मिडडे को सहायक कमांडेंट बनाकर HRRL छपरा यूनिट तथा इंस्पेक्टर अरुण कुमार बेहरा को मुंबई एयरपोर्ट से इंदौर एयरपोर्ट भेजा गया है।
पटना से गोवा और शिमला तक बदले गये अफसर
सहायक कमांडेंट चितरंजन यादव को नई दिल्ली से पटना, अनिवाश कुमार और इरैना पेगु को कोलकाता से नई दिल्ली भेजा गया है। वहीं अरविंद कुमार रजक को चेन्नई से कोलकाता, सुधीर थापा को मेहसाना से गोवा तथा विक्रम सिंह को मुंबई एयरपोर्ट से शिमला एयरपोर्ट स्थानांतरित किया गया है।
सुरक्षा के मूल मंत्र पर काम करने का संदेश
नव प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुये CISF के महानिदेशक ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अधिकारियों से संगठन के मूल मंत्र ‘संरक्षण और सुरक्षा’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये कार्य करने का आह्वान किया।
इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर की शाही लीची निकली देश के सबसे बड़े दरबार तक…
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबरः 2 IAS सस्पेंड, एक ठेकेदार ने कराई आलीशान सैर…
इसे भी पढ़ें : बंखेता गांव में गूंजा संदेश, ‘जिंदगी चुनिये, तंबाकू नहीं’…
इसे भी पढ़ें : ‘चोर-चोर’ के नारों के साथ ‘बनर्जी’ पर फेंके गये जूते-अंडे…
इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी में फिर हादसा, एक ही परिवार के 7 लोग…






