बड़ी खबरः 2 IAS सस्पेंड, एक ठेकेदार ने कराई आलीशान सैर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले में घिरे दो चर्चित IAS अधिकारियों योगेश कुमार सागर और अभिलाषा शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई ऐसे आरोपों के बाद हुई है, जिन्होंने सत्ता के गलियारों से लेकर आम लोगों तक को हैरान कर दिया है। इल्जाम है कि एक ठेकेदार इन अफसरों को मैनेज करता था। यह ठेकेदार अफसरों की पोस्टिंग तक प्रभावित करने की ताकत रखता था। ED जांच में खुलासे के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है। ED की जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ठेकेदार रिशु श्री सरकारी विभागों में प्रभावशाली पदों पर मनचाहे अधिकारियों की पोस्टिंग करवाने की कोशिश करता था। आरोप है कि टेंडर हासिल करने और अपने कारोबारी हित साधने के लिये उसने अफसरों और सिस्टम के बीच मजबूत नेटवर्क तैयार कर रखा था। इन्हीं आरोपों के आधार पर पहले ही रिशु श्री को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

जब ठेकेदार ने कराई यूरोप की आलीशान सैर

जांच एजेंसियों के मुताबिक, ठेकेदार रिशु श्री ने IAS योगेश कुमार सागर और उनके आठ रिश्तेदारों की विदेश यात्रा का पूरा खर्च उठाया था। जून 2024 में हुई इस यात्रा के दौरान पूरा परिवार ऑस्ट्रेलिया के खूबसूरत शहरों वियाना, साल्जबर्ग और वॉल्फगैंग पहुंचा था। यात्रा के दौरान आलीशान होटलों में ठहरने से लेकर हवाई टिकट तक पर करीब 21.92 लाख रुपये खर्च हुये, जिसका भुगतान कथित तौर पर ठेकेदार ने किया।

संघर्ष से IAS तक का सफर, अब विवादों के घेरे में

2017 बैच के IAS अधिकारी योगेश कुमार सागर की कहानी कभी संघर्ष और सफलता की मिसाल मानी जाती थी। यूपी के बरेली निवासी योगेश ने बेहद साधारण परिवार से निकलकर डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया था। उन्होंने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई की और बाद में UPSC परीक्षा पास कर IAS बने। लेकिन अब वही अधिकारी गंभीर आरोपों के चलते सुर्खियों में हैं और सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

महिला IAS के रूफटॉप गार्डन से खुली नई परत

घोटाले में दूसरा बड़ा नाम 2014 बैच की AIS अधिकारी अभिलाषा शर्मा का है। ग्रामीण विकास विभाग में जीविका की CEO के पद पर कार्यरत रहीं अभिलाषा शर्मा पर भी कई गंभीर आरोप लगे हैं। जांच में दावा किया गया है कि उनके घर की छत पर तैयार किये गये रूफटॉप गार्डन पर करीब 9 लाख रुपये खर्च हुये थे और यह राशि कथित तौर पर ठेकेदार रिशु श्री ने वहन की थी। यहीं नहीं, आरोप है कि ठेकेदार ने उनके रिश्तेदारों की गोवा, दिल्ली और हैदराबाद यात्राओं का खर्च भी उठाया। इसके अलावा महंगे उपहार, जिनमें आईफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी शामिल बताए जा रहे हैं, देने के आरोप सामने आए हैं।

 

इसे भी पढ़ें : बंखेता गांव में गूंजा संदेश, ‘जिंदगी चुनिये, तंबाकू नहीं’…

इसे भी पढ़ें : ‘चोर-चोर’ के नारों के साथ ‘बनर्जी’ पर फेंके गये जूते-अंडे…

इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी में फिर हादसा, एक ही परिवार के 7 लोग…

इसे भी पढ़ें : पॉक्सो आरोपी भेजा गया जेल…

इसे भी पढ़ें : राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

23 जलती भट्ठियां मिलीं, मौके पर ही ध्वस्त…

Hazaribagh : वैध शराब के खिलाफ हजारीबाग प्रशासन ने...

सबसे महंगे बिके रॉबिन मिंज, विराट पर भी लगी बड़ी बोली… जानें

Ranchi : झारखंड में शनिवार को क्रिकेट का ऐसा...

मुजफ्फरपुर की शाही लीची निकली देश के सबसे बड़े दरबार तक…

Bihar : मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची का...

बंखेता गांव में गूंजा संदेश, ‘जिंदगी चुनिये, तंबाकू नहीं’…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी के बंखेता गांव...