SARAYIELA : नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। दो सप्ताह पहले ही युवती की शादी हुई थी। मृतका का पति जब घर पहुंचा तब पत्नी की शव देख अवाक रह गया। घटना की सूचना लोगों को और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जाहिर की जा रही है कि लड़की ने सुसाइड किया है। फिलहाल मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण का खुलासा हो पायेगा। मृतका की पहचान मुक्ता केराई (20) के रूप में की गई। मृतका का पति मुकेश काम करने के लिए शनिवार की सुबह घर से बाहर गया हुआ था। जब शाम को घर वापस लौटा तो मुक्ता एल्बेस्टर की पाइप से बने फंदे से लटकी मिली। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना सरायकेला थाना अंतर्गत दोलानडीह की है।

इसे भी पढ़ें :PNB के Locker से गायब जेवर ICICI की तिजोरी में, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव: वोटिंग के दौरान बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने की हवाई फायरिंग
इसे भी पढ़ें :माल दो तभी पास होगी PM आवास की पहली किस्त, और धरा गये…
इसे भी पढ़ें :सरेराह कैश वैन से लूटे 39 लाख, कैसे मारा गार्ड को… देखें फुटेज
इसे भी पढ़ें :Railway Recruitment 2021: 10वीं पास के लिए 3 हजार नौकरियां, न परीक्षा, न इंटरव्यू
इसे भी पढ़ें :वज्रपात ने तोड़ी किसान की कमर, 5 मवेशी मरे
इसे भी पढ़ें :सास, ससुर और बहू को बेरहमी से काट डाला, हत्या की वजह सुन पुलिस हैरान
इसे भी पढ़ें :सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन के सैंकड़ों लोग, इसका कर रहे विरोध
इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव: वोटिंग के दौरान बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने की हवाई फायरिंग
इसे भी पढ़ें :Serial Blast: तालिबानी काफिलों पर हमला, 3 की मौत, 20 घायल
इसे भी पढ़ें :पान मसाले का एड कर विवादों में फंसे बिग बी












