spot_img

पान मसाले का एड कर विवादों में फंसे बिग बी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramive desk : बॉलीवुड अभिनेता बिग बी यानी अमिताभ बच्चन पान मसाले का एड कर विवादों में आ गए हैं। अपने चहेते एक्टर को पान मसाले का प्रमोशन करते देख लोग नाराज हो गए हैं। अब इस मामले को लेकर नेशनल एंटी- टोबैको ऑर्गेनाइजेशन (एनजीओ) ने भी हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया है। उसने बिग बी को एक ऑफिशियल लेटर भेजा है, जिसमें उनसे इस एड कैंपेन को छोड़ने का आग्रह किया गया है।

हाई-प्रोफाइल पल्स पोलियो कैंपेन के ब्रांड एंबेस्‍डर

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर इरेडिकेशन ऑफ टोबैको के प्रेसिडेंट शेखर साल्कर ने अमिताभ बच्चन को इस मामले में एक लेटर भेजा है। उनका कहना है कि पान मसाले और तंबाकू के सेवन की लत हेल्थ को नुकसान पहुंचाती है, खासकर युवाओं को। मिस्टर बच्चन सरकार के हाई-प्रोफाइल पल्स पोलियो कैंपेन के ब्रांड एंबेस्‍डर हैं, तो उन्हें पान मसाला एड कैंपेन को जल्द से जल्द छोड़ देना चाहिए।’

ट्रोल होने पर बिग बी ने दिया था जवाब

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें लिखा था, ‘एक घड़ी खरीदकर हाथ में क्या बांध ली, समय पीछे ही पड़ गया। इस ट्वीट में एक यूजर ने कमेंट किया, ‘प्रणाम सर, सिर्फ एक बात पूछनी है आपसे, क्या जरूरत है आपको भी कमला पसंद पान मसाले का विज्ञापन करना पड़ा। फिर क्या फर्क है आप में और इन टुटपूंजियों में।

इसके जवाब में बिग बी ने कहा, ‘मान्यवर, क्षमा प्रार्थी हूं, किसी भी व्यवसाय में यदि किसी का भला हो रहा है, तो ये नहीं सोचना चाहिए कि हम उसके साथ क्यों जुड़ रहे हैं। … हमारे उद्योग में बहुत से लोग काम कर रहे हैं, जो कर्मचारी हैं। उन्हें भी रोजगार मिलता है और धन भी। और मान्यवर, टुटपूंजियों आपके मुंह से शोभा नहीं देता और ना ही हमारे उद्योग के बाकी कलाकारों को शोभित करता है। आदर समेत नमस्कार करता हूं।

इसे भी पढ़ें :Rims से फरार कुख्‍यात कैदी कृष्‍ण मोहन झा धराया, यहां से पकड़ाया

इसे भी पढ़ें :मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां का निधन

इसे भी पढ़ें :BREAKING : स्कूल की छत गिरी, 25 छात्र-छात्राएं घायल, कई गंभीर

इसे भी पढ़ें :PNB के Locker से गायब जेवर ICICI की तिजोरी में, देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...