Gumla : सास, ससुर और बहू को बेरहमी से कुल्हाड़ी से काट डाला। फैली खबर के बाद गांव में सनसनी फैल गई। जिसने भी सुना अवाक रह गया। ट्रिपल हत्या की यह लोमहर्षक वारदात गुमला थाना क्षेत्र के पनसो गांव में शनिवार की देर रात घटी। सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया। साथ ही घर में सो रहे दो बच्चों को भी अपनी सुरक्षा में ले लिया। मृतकों की पहचान बंधन उरांव, उनकी पत्नी सोमारी देवी और बहू बासमती देवी के रूप में हुई है।
पुलिस ने हत्याकांड के तुरंत बाद मृतकों के दो रिश्तेदारों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान बिपता उरांव और जूलू उरांव के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने जो कुछ बताया, उसे सुन पुलिस दंग रह गई। दोनों ने बताया कि तमिलनाडु में मजदूरी का काम करते थे। विश्वकर्मा पूजा के मौके पर घर आए थे। घटना को पागलपंती में अंजाम दिया। उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि वह क्या कर रहा है। हालांकि पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है। पुलिस हत्या की असली वजह तलाशने में जुट गई है। मृतका बासमती का भी पति दूसरे राज्य में मजदूरी करता है।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें :सरेराह कैश वैन से लूटे 39 लाख, कैसे मारा गार्ड को… देखें फुटेज
इसे भी पढ़ें :Railway Recruitment 2021: 10वीं पास के लिए 3 हजार नौकरियां, न परीक्षा, न इंटरव्यू
इसे भी पढ़ें :वज्रपात ने तोड़ी किसान की कमर, 5 मवेशी मरे
इसे भी पढ़ें :सास, ससुर और बहू को बेरहमी से काट डाला, हत्या की वजह सुन पुलिस हैरान
इसे भी पढ़ें :सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन के सैंकड़ों लोग, इसका कर रहे विरोध
इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव: वोटिंग के दौरान बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने की हवाई फायरिंग
इसे भी पढ़ें :Serial Blast: तालिबानी काफिलों पर हमला, 3 की मौत, 20 घायल
इसे भी पढ़ें :पान मसाले का एड कर विवादों में फंसे बिग बी






