UP : प्यार की राह में कांटा बने 6 साल के बेटे की हत्या करने का इल्जाम एक मां पर लगा है। इल्जाम है कि अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां ने अपने बेटे को बहला-फुसला एक सुनसान जगह पर ले गई और फिर उसकी हत्या कर लाश को जंगल में फेंक दिया। शक के आधार पर पुलिस ने मां को अपनी कस्टडी में ले लिया। उसकी निशानदेही पर बच्चे के शव बरामद कर लिये गये। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दिल दहला देने वाली यह वारदात यूपी के मेरठ से सामने आई है।
डिजिटल साक्ष्यों ने खोला राज
जांच के दौरान पुलिस को महिला और उसके प्रेमी के बीच चैट, वीडियो कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले। पुलिस का दावा है कि इन सबूतों से हत्या की साजिश में महिला की भूमिका सामने आई। पूछताछ में यह भी सामने आया कि महिला को पहले से जानकारी थी कि उसका प्रेमी बच्चे को मारने की योजना बना चुका है। इस संगीन जुर्म का खुलासा तब हुआ जब बच्चे की दादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी युवक उनके पोते को कार में बैठाकर ले गया है और उसकी जान को खतरा है। इसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों से आरोपी तक पहुंच गई। पूछताछ में वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।
इसे भी पढ़ें : अब बाबा धाम और बासुकीनाथ के आसमान से होंगे दिव्य दर्शन… जानें किराया
इसे भी पढ़ें : रांची में कल इन रास्तों पर नो-एंट्री…
इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल (2 से 8 अगस्त 2026) : ये राशि वाले बचके रहना रे बाबा…
इसे भी पढ़ें : सहारा पीड़ितों का बड़ा ऐलान, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह इस रोज से…
इसे भी पढ़ें : ख’तरनाक कारनामा! कंधे पर मगरमच्छ टांग थाने पहुंचा युवक, वीडियो वायरल…







