Ranchi : श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार सड़क के साथ हवाई सुविधा भी मिलेगी। झारखंड सरकार 4 अगस्त से देवघर-बासुकीनाथ हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने जा रही है। इससे श्रद्धालु दोनों धाम के आकाशीय दर्शन के साथ देवघर और बासुकीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर यात्रा का भी आनंद ले सकेंगे।
यह सेवा मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के नागर विमानन प्रभाग की ओर से झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के माध्यम से संचालित होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बासुकीनाथ हेलीपैड को बेस हेलीपैड के रूप में विकसित किया गया है और सुरक्षित संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जानिये किराया
- देवघर/बासुकीनाथ आकाशीय दर्शन (7-10 मिनट): ₹2,850
- देवघर-त्रिकुट आकाशीय दर्शन (10-15 मिनट): ₹3,750
- देवघर से बासुकीनाथ एकतरफा हेलिकॉप्टर सेवा: ₹4,500
श्रद्धालु झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं या अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9122583111 पर संपर्क कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : रांची में कल इन रास्तों पर नो-एंट्री…
इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल (2 से 8 अगस्त 2026) : ये राशि वाले बचके रहना रे बाबा…
इसे भी पढ़ें : सहारा पीड़ितों का बड़ा ऐलान, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह इस रोज से…
इसे भी पढ़ें : ख’तरनाक कारनामा! कंधे पर मगरमच्छ टांग थाने पहुंचा युवक, वीडियो वायरल…
इसे भी पढ़ें : बड़कागांव में चला बुलडोजर…







