Bihar : बिहार के सुपौल में एक युवक ने ऐसा कारनामा किया, जिसने सभी को चौंका दिया। धान के खेत में मगरमच्छ दिखा तो अमित कुमार पासवान ने ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ा, रस्सी से बांधा और कंधे पर उठाकर वन विभाग के कार्यालय पहुंच गये। वहां कोई कर्मचारी नहीं मिला तो मगरमच्छ को लेकर सीधे भीमनगर थाना पहुंच गये। पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। टीम ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेकर जांच की। करीब 4 फीट 6 इंच लंबे मगरमच्छ को स्वस्थ पाये जाने के बाद कोसी नदी में छोड़ दिया गया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग युवक की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, वन विभाग ने साफ कहा है कि ऐसा जोखिम उठाना खतरनाक है। जंगली जानवर दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना दें, खुद पकड़ने की कोशिश न करें।
धान के खेत में निकला मगरमच्छ… और देखिए इस युवक का खौफनाक अंदाज़!
मगरमच्छ को बांधकर बेखौफ कंधे पर लादा और सीधे थाने पहुंच गया। बिहार के सुपौल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल। 😳🐊#Bihar #Supaul #Crocodile #ViralVideo pic.twitter.com/cFJMQqnELU— Ramesh Bhatt (@Rameshbhimtal) August 1, 2026
इसे भी पढ़ें : बड़कागांव में चला बुलडोजर…
इसे भी पढ़ें : एक और पेपर लीक! जैमर बंद मिलने से मचा बवाल
इसे भी पढ़ें : जबरदस्त रेकी, दिल्ली में दबोची गई झारखंड की ये वांटेड महिला…
इसे भी पढ़ें : भारत के लिए शानदार शनिवार, एक ही रोज में इतने मेडल…
इसे भी पढ़ें : तमाड़ में भाजपा की कार्यसमिति बैठक, ‘बूथ जीतो-चुनाव जीतो’ का दिया मंत्र







