Ranchi : श्रावणी मेले में पहाड़ी मंदिर पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुये रांची ट्रैफिक पुलिस ने इस बार पूरी तैयारी कर ली है। 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक चल रहे मेले के दौरान सावन के चारों सोमवार (3, 10, 17 और 24 अगस्त) तथा श्रावणी पूर्णिमा (28 अगस्त) को पहाड़ी मंदिर के आसपास विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। इन पांच दिनों में कई मार्गों पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़े पार्किंग जोन बनाये गये हैं ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और शहर जाम से बचा रहे।
इन पार्किंग स्थलों पर खड़े होंगे वाहन
बिरला मैदान पार्किंग: कटहल मोड़, तिलता चौक, रातू और पिस्का मोड़ की ओर से आने वाले वाहन यहां पार्क किये जायेंगे।
बानो मंजिल रोड मैदान: धुर्वा, तुपुदाना, बिरसा चौक, हिनू, डोरंडा, मेन रोड, रेडियम चौक, लालपुर, कांटाटोली, हरमू और अरगोड़ा से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह पार्किंग तय की गयी है।
रांची यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान (मोरहाबादी): कांके, पिठोरिया, बूटी मोड़, रिम्स, करमटोली, कांटाटोली और लालपुर की ओर से आने वाले वाहन यहां पार्क होंगे।
इन रास्तों पर पूरी तरह रहेगी रोक
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाले इन मार्गों पर सभी तरह के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा—
- शनि मंदिर से पहाड़ी मंदिर मार्ग
- दुर्गा मंदिर से पहाड़ी मंदिर मार्ग
- मीनाक्षी गली से पहाड़ी मंदिर मार्ग
- गोशाला कटिंग से पहाड़ी मंदिर मार्ग
- बालाजी मंदिर से पहाड़ी मंदिर मार्ग
जरूरत पड़ी तो तुरंत होगा रूट डायवर्ट
ट्रैफिक SP राकेश सिंह ने कहा कि भीड़ बढ़ने की स्थिति में शहर के अन्य व्यस्त मार्गों पर भी अस्थायी रूट डायवर्जन या वाहनों का परिचालन रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी मंदिर के आसपास सड़क किनारे वाहन खड़ा न करें। केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनी रहे और किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल (2 से 8 अगस्त 2026) : ये राशि वाले बचके रहना रे बाबा…
इसे भी पढ़ें : सहारा पीड़ितों का बड़ा ऐलान, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह इस रोज से…
इसे भी पढ़ें : ख’तरनाक कारनामा! कंधे पर मगरमच्छ टांग थाने पहुंचा युवक, वीडियो वायरल…
इसे भी पढ़ें : बड़कागांव में चला बुलडोजर…
इसे भी पढ़ें : एक और पेपर लीक! जैमर बंद मिलने से मचा बवाल







