spot_img

साप्ताहिक राशिफल (2 से 8 अगस्त 2026) : ये राशि वाले बचके रहना रे बाबा…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : अगस्त का पहला सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान शुक्र और मंगल का राशि परिवर्तन होने जा रहा है, वहीं सावन का पहला सोमवार भी इसी सप्ताह पड़ रहा है। ग्रहों की यह चाल कुछ राशियों के लिये तरक्की, धन लाभ और सफलता के नये द्वार खोलेगी, जबकि कुछ राशि वालों को धैर्य, सतर्कता और संयम के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी। आइये जानते हैं 2 से 8 अगस्त 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।

मेष: मेहनत ज्यादा, परिणाम थोड़ा देर से मिलेगा। यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिये सामान्य रहेगा। करियर और कारोबार में अपेक्षा से अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें और साझेदारी के कारोबार में धन संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें। संतान और स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। प्रेम संबंधों में भी छोटी-छोटी बातों पर मतभेद की संभावना है। उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर बेलपत्र या शमीपत्र चढ़ाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

वृषभ: तरक्की, सम्मान और सुखद समाचार का सप्ताह साबित हो सकता है। वृषभ राशि वालों के लिये यह सप्ताह शुभ संकेत लेकर आया है। करियर में नये अवसर मिलेंगे और रुके हुये कार्य पूरे होंगे। जमीन, भवन या वाहन से जुड़े कार्य सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी तथा समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। उपाय: प्रतिदिन स्फटिक शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

मिथुन: किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नये अवसर मिलेंगे। व्यापार में लाभ, अटका पैसा मिलने और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनने के योग हैं। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा और यात्रा भी लाभदायक रहेगी। उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क: सफलता मिलेगी, लेकिन चुनौतियां भी रहेंगी। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन बीच में करियर और कारोबार में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। कार्यों को लेकर लापरवाही न करें। परिवार और भाई-बहनों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में भी सोच-समझकर आगे बढ़ने की सलाह है। उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित कर रुद्राष्टक का पाठ करें।

सिंह: अति आत्मविश्वास से बचें। इस सप्ताह हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत है। कार्यस्थल पर अचानक बदलाव हो सकते हैं। घर में किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी न करें। प्रेम संबंधों में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। उपाय: तांबे के पात्र से सूर्यदेव को जल अर्पित करें और सूर्याष्टक का पाठ करें।

कन्या: धैर्य रखेंगे तो बिगड़े काम भी बनेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कुछ परेशानियां रहेंगी, लेकिन धीरे-धीरे हालात बेहतर होंगे। निवेश और संपत्ति संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। नौकरी में विवाद से बचें। सप्ताह के अंत में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें और बुधवार को किन्नरों को हरे वस्त्र व दान दें।

तुला: किस्मत पूरी तरह मेहरबान रहेगी। तुला राशि वालों के लिये यह सप्ताह बेहद शुभ रहेगा। नौकरी और कारोबार में सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में भी लाभ होगा। उपाय: प्रतिदिन स्फटिक शिवलिंग की पूजा और शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक: खर्च बढ़ेंगे, धैर्य रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। रोजगार और पदोन्नति की उम्मीद कर रहे लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार और संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु: संघर्ष के बाद मिलेगी सफलता। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। विरोधियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उभर सकती है। पैतृक संपत्ति के मामलों में तनाव संभव है। वाहन सावधानी से चलायें। उपाय: भगवान विष्णु की पूजा कर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

मकर: सफलता और लाभ का सुनहरा समय है। मकर राशि वालों के लिये यह सप्ताह बेहद शुभ रहेगा। सरकारी काम पूरे होंगे। कारोबार में लाभ और नई डील मिलने के योग हैं। परिवार और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। उपाय: पारद शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ: संयम और समझदारी से फैसले लें। सप्ताह की शुरुआत में काम का दबाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और निवेश से पहले सलाह जरूर लें। नियमों की अनदेखी नुकसान पहुंचा सकती है। रिश्तों में विवाद से बचने के लिये वाणी पर संयम रखें। उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

मीन: धैर्य से काम लें, विवाद से बचें।  करियर में मनचाहे परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य और सामान का ध्यान रखें। संपत्ति विवाद को बातचीत से सुलझाना बेहतर रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें और प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न करें। उपाय: भगवान विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

इसे भी पढ़ें :

चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू...

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

‘सदैव अटल’ पर उमड़ा सम्मान, याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी...

बेकाबू बस का कहर, एक के बाद एक 9 को रौं’द डाला…

Kohramlive : राजस्थान के झालावाड़ में बीती रात भीषण...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू...

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

‘सदैव अटल’ पर उमड़ा सम्मान, याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी...

बेकाबू बस का कहर, एक के बाद एक 9 को रौं’द डाला…

Kohramlive : राजस्थान के झालावाड़ में बीती रात भीषण...