UP : सैकड़ों लोगों के सामने वरमाला के स्टेज पर प्रेमी ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। लोग सन्न रह गए। घरातियों-बरातियों का गुस्सा भड़कने लगा कि तभी किसी ने डॉयल-112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने देर रात तक पंचायत चली। आखिरकार भोर में तीन बजे जाकर ग्राम प्रधान और गांव के बड़े-बुजुर्गों के हस्तक्षेप से मामला सुलझा। इसके बाद दूल्हा, दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ले गया। चौंकाने वाला यह मामला उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र से सामने आया है।
दूल्हा और दुल्हन के परिजनों के बीच गर्म होने लगा था माहौल
यहां एक गांव में एक लड़का और लड़की काफी समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। कुछ महीने पहले लड़का बाहर कमाने चला गया। इसी दौरान लड़की के घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी। लड़के ने जब लड़की की शादी की बात सुनी तो वह दो दिन पहले गांव आ गया। एक दिसंबर को लड़की की शादी के वरमाला स्टेज पर अभी दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाने ही वाले थे कि प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। सिंदूर भरने के साथ ही दोनों एक-दूसरे के गले लग गए। इधर, दूल्हा और दुल्हन के परिजनों के बीच माहौल गर्म होने लगा। स्टेज पर प्रेमी और प्रेमिका भी एक-दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगे, लेकिन पुलिस को देखते ही प्रेमी बैकफुट पर आ गया। वह अपने घर चला गया। प्रेमी के घर चले जाने के बाद दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोग एक बार फिर पुलिस के कहने पर पंचायत में बैठे। सुलझ-समझौते के बाद भोर में तीन बजे दुल्हन की विदाई हो पाई।
इसे भी पढ़ें : …और इस तरह लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : शादी समारोह में जाने की कर रही थी जिद्द, फंदे पर झूलती मिली लाश…
इसे भी पढ़ें : HOME GUARD के 30,000 पदों पर होगी भर्ती, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन
इसे भी पढ़ें : बिजली विभाग में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन…
इसे भी पढ़ें : CYCLONE ‘JAWAD’ को लेकर 27 ट्रेनें रद्द, रांची से भी 5 कैंसल
इसे भी पढ़ें : BREAKING: भारत में OMICRON वैरिएंट की एंट्री, यहां मिले दो संक्रमित मरीज
इसे भी पढ़ें : CM Hemant ने दिया निर्देश और रिहा हो गये 16 बंधक मजदूर
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING EXCLUSIVE : हर बिकाऊ का बेहतर खरीददार कोयला माफिया प्रशांत प्रधान गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : कोख जननी, सर्वाइकल कैंसर जैसे घाव न दे इन्हें : बन्ना गुप्ता…वीडियो
इसे भी पढ़ें : सर, सर जागिये वरना लाशें गिनते रह जाईयेगा, देखें फिर पुलिस ने क्या किया…
इसे भी पढ़ें : INTERNATIONAL FLIGHTS पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला…








