BIG BREAKING EXCLUSIVE : हर बिकाऊ का बेहतर खरीददार कोयला माफिया प्रशांत प्रधान गिरफ्तार

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • एक रिवाल्वर, एक पिस्टल और 65 जिन्दा गोलियां बरामद, फॉरचुनर भी जब्त

Ranchi (Neeraj Thakur) : कोयला तस्करी में बेताज बादशाह माने जाने वाले प्रशांत प्रधान को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोयला माफिया प्रशांत प्रधान की गिरेबां पर हाथ डाल हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चोथे ने खूब वाहवाही बटोरी है। तथाकथित कुछ छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी खासकर रिटायर्ड आला अधिकारियों के साथ बेहतर ताल्लुकात रहने का दंभ भरने वाले प्रशांत प्रधान के पास से एक रिवाल्वर, एक पिस्टल और 65 जिन्दा गोलियां बरामद की गई हैं। कुछ नगद रुपये भी मिले हैं। उनके फॉरचुनर गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। हजारीबाग के लोहसिगना थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला में रहने वाले प्रशांत प्रधान के चाहने वालों में खलबली मच गई है। सोमवार को दिन के ढाई बजे के करीब वाहन चेकिंग के दौरान प्रशांत प्रधान को पकड़ा गया। दिन के उजाले में प्रशांत प्रधान के पकड़े जाने के कई लोग गवाह बने।

प्रशांत के खिलाफ दर्ज हैं 13 संगीन मामले

प्रधान के पकड़े जाने के बाद शुरू में उनके गुर्गों ने यह अफवाह फैलानी शुरू कर दी कि हजारीबाग पुलिस एक सुनियोजित साजिश के तहत पकड़ा है। पुलिस ने हथियार और गोलिया प्लांट कर उन्हें दबोचा। एक आला पुलिस अधिकारी ने खुलासा किया कि गिरफ्तार प्रशांत प्रधान ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को दिये अपने इकबालिया बयान में बताया है कि अपनी जान की सुरक्षा को लेकर वह अवैध हथियार को लेकर चलता था। उसके कई दुश्मन हैं। प्रशांत प्रधान के खिलाफ हजारीबाग, बोकारो और धनबाद में 13 संगीन मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामले शामिल हैं। यह मामले इचाक, सदर, चंद्रपुरा, बगोदर, नवाडीह, विष्णुगढ़ और तोपचांची थाने में दर्ज है।

पुलिस फाइल में दर्ज है आतंक की गाथा लिखने की कई कहानियां

हजारीबाग पुलिस ने बताया कि प्रशांत प्रधान के नाम आतंक की गाथा लिखने की कई कहानी पुलिस फाइल में दर्ज है। अपराध जगत में प्रशांत प्रधान का नाम साल 1999 में तब उछला था, जब बगोदर थाना क्षेत्र में डाका डाला गया था। इसके बाद लगातार प्रशांत प्रधान के कदम अपराध के दलदल में धंसते चले गये। हत्या, लूट डकैती की घटित कई वारदातों में वह वांटेड बनता चला गया। हजारीबाग पुलिस के अनुसार इससे पहले 2006 में प्रशांत प्रधान को गिरफ्तार किया गया था। चाहे बिकाऊ कोई हो, उसका एक बेहतर खरीददार माना जाता है प्रशांत प्रधान। यही वजह है कि उसके ताल्लुकात छोटे-बड़े कई आपराधिक गिरोह, कोयला माफिया और अन्य लोगों के साथ है।

…तो सामने आयेंगी कई चौंकाने वाली बातें

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अगर गिरफ्तार प्रशांत प्रधान की जीवन कुंडली खंगाली गई और गहराई से जांच पड़ताल हुई तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आयेंगी। गिरफ्तार प्रशांत प्रधान के खिलाफ हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी थानेदार बजरंग महतो के बयान पर दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें : 8 साल के बच्‍चे को ऐसी सजा पहले नहीं देखी होगी, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, UK ने 6 देशों के लिए उड़ानें रद्द की

इसे भी पढ़ें :चंद गद्दारों ने BSF और CRPF पर लगाया कलंक का टीका, देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश… जानें

Ranchi : झारखंड में अगले कुछ घंटों में मौसम बदल...

ड्यूटी पर तैनात जवान के सर्विस गन से निकली गो’ली, माथे से हुई पार…

Simdega : सिमडेगा के महाबुआंग थाना परिसर में रविवार...

गोमो में हाईवोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़कर मचाया हंगामा

Dhanbad : धनबाद के गोमो में रविवार सुबह उस...

SDM का औचक छापा, खुला बड़ा राज…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड में फर्जी...

अब ज्यादा बच्चे पैदा करो, सरकार देगी ईनाम… कितना जानें

Kohramlive : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू...