spot_img

सर, सर जागिये वरना लाशें गिनते रह जाईयेगा, देखें फिर पुलिस ने क्‍या किया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad (Bhavna/Rajesh): सर, सर जागिये, उठिये वरना सब गड़बड़ हो जाएगा। लाशें गिनते रह जाईयेगा। बम, गोली, पिस्‍टल और अन्‍य खतरनाक हथियारों से लैस 16-17 लोग बोसवा प्रिंस खान के ऑफिस और घर में जुटना शुरू कर दिया है। सबके टारगेट में है केवल गैंगस्‍टर फहीम खान और उसका बेटा इकबाल और शबजदवा। वहीं फहीम खान के चुन-चुनकर हर आदमी की लिस्‍ट भी बनकर तैयार है। विकेट गिरना शुरू होगा तो रोक पाना मुश्किल हो जाएगा। गैंगवार की आहट शुरू हो गई है। यह सबकुछ फोन पर सुनते ही धनबाद के बैंक मोड़ थाने के सब इंस्‍पेक्टर इंद्रजीत कुमार राणा की नींद उड़ गई। तब भोर के 6 बज रहे थे। पहले से ही अलर्ट पुलिस बड़े तादाद में बताये गये जगह पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही कई दागदार चेहरे भाग निकले। वहीं प्रिंस की मां नासरीन खातून, आदिल खान उर्फ अमन और उसका प्राइवेट बॉडीगार्ड ब्रजेश कुमार शमी को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार नासरीन ने पुलिस को बताया कि बाकी लोग उसके बेटे प्रिंस के साथ गाड़ी नंबर 5550 से भाग निकले। ये सभी गैंगवार के इरादे से जुटे थे। पुलिस ने मौके पर से डबल बैरल की दो बंदूकें, एक सिंगल बैरल की बंदूक, 12 बोर के कुल 17 जिंदा गोलियां, 11 खोखे और 6 जिंदा बम बरामद की है। प्रिंस के साथ भागने वालों में गोपी खान, बंटी खान, गोडवीन खान, नासीर खान, अनवर, डिक्‍की, भोमा राजा, हीरा ड्राइवर, हैदर खान, शामी, डिम्‍पी, शकील, टिंकू, साहेब और इरफान शामिल थे। गैंगस्‍टर प्रिंस की मां नासरीन, अमन और ब्रजेश को आज शाम जेल भेज दिया गया।

गैंग्‍स ऑफ वासेपुर के गैंगस्‍टर फहीम खान की सल्तनत को पूरी तरह से खत्‍म कर देने का ऐलान कर प्रिंस खान ने धनबाद पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। अब पुलिस उसकी हेकड़ी निकालने में जुट गई है। नन्‍हे खान की हत्‍या की जिम्‍मेदारी लेने वाले प्रिंस को खोज निकालने के लिए 6 अलग-अलग स्‍पेशल टीम बनाई गई है। यह टीम बिहार, झारखंड और बंगाल में खाक छान रही है। एक टीम रांची में भी डेरा डाले हुये है। धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने दागी प्रिंस खान की चुनौती को चैलेंज के तौर पर स्‍वीकार किया है। डॉन फहीम खान के सबसे करीबी रहे नन्‍हे खान का खून कर प्रिंस खान रातों-रात मोस्‍ट वांटेड बन गया। दूसरे ही दिन उसने अपना वीडियो जारी कर जो कुछ कहा वह सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ। दूसरी तरफ गैंगस्‍टर फहीम खान के गुर्गे अपने स्‍तर से प्रिंस को खोज निकालने में दिन रात जुटा हुआ है। प्रतिशोध की आग में धधकते फहीम गिरोह तुरंत बदला लेने की फिराक में जुटा है। ऐसी हालत में गैंगवार होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें :वकील की शादी का आनोखा कार्ड हुआ वायरल, देखें…

इसे भी पढ़ें :चहल की वाइफ ने विराट कोहली-को सिखाया डांस, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, UK ने 6 देशों के लिए उड़ानें रद्द की

इसे भी पढ़ें :चंद गद्दारों ने BSF और CRPF पर लगाया कलंक का टीका, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :खतरे की घंटी : सरकार ने सभी राज्यों को किया अलर्ट, जानिये वजह…

इसे भी पढ़ें :JPSC का Cut off marks जारी, जानिए किस वर्ग के लिए कितना PERCENT

इसे भी पढ़ें :गुमला में माओवादियों ने थाना भवन को उड़ाया, पर्चा में लिखा…

इसे भी पढ़ें : BREAKING : प्रिंस खान ने ली नन्हे खान की हत्या की जिम्मेदारी, कहा- 6 महीने में खत्म कर देगा… (Video)

इसे भी पढ़ें : बोकारो में मिली लड़की की कटी मुड़ी, धर खोजने में जुटी पुलिस…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बैंक मैनेजर के सीने में ऐसे दाग दी गोली, देखें CCTV फुटेज

इसे भी पढ़ें : छठी मईया पर क्या बोल गये नाइजीरियन कैदी, देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौत, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...

झारखंड को मिले चार नये सूचना आयुक्त, गवर्नर ने दिलाई शपथ

Ranchi : झारखंड को चार नये सूचना आयुक्त मिल...

राजधानी रांची में कैब सेवायें ठप्प… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची में ऑनलाइन कैब सेवाओं से...

पत्नी के कपड़े फाड़ अर्द्धनग्न हालत में घुमाया, वीडियो वायरल…

Pakur : पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में इंसानियत...

हिमांशु की मौ’त पर ब’वाल, कई इलाकों में धारा 163 लागू

Jamshedpur : जमशेदपुर में करणी सेना के सरायकेला जिला...