spot_img

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने लगभग उसी टीम पर भरोसा जताया है, जिसने ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस बार टीम में सिर्फ एक बदलाव किया गया है। यास्तिका भाटिया की जगह जी. कामलिनी को मौका मिला है।

हरमनप्रीत कप्तान, स्मृति उप-कप्तान

टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर के हाथों में रहेगी, जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी। बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋचा घोष निभायेंगी, जबकि कामलिनी बैकअप विकेटकीपर होंगी।

फिटनेस पर टिकी श्रेयंका की जगह

तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी संभालेंगी। स्पिन विभाग में राधा यादव और श्रेयंका पाटिल को जगह मिली है। हालांकि श्रेयंका का अंतिम चयन उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा।

मौजूदा चैंपियन के तौर पर उतरेगा भारत

2026 एशियाई खेल का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होगा। भारतीय महिला टीम मौजूदा स्वर्ण पदक विजेता के रूप में मैदान में उतरेगी। भारत ने 2022 एशियाई खेल (2023 में आयोजित) में गोल्ड मेडल जीता था। विश्व कप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस बार टीम में सिर्फ एक बदलाव किया गया है।

भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कामलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और नंदनी शर्मा।

 

 

इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को बड़ा झटका…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, क्या बोले… देखें

इसे भी पढ़ें : डबल म’र्डर से तहलका…

इसे भी पढ़ें : रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खेल के मैदान को बचाने खिलाड़ियों ने उठाया फावड़ा…

Chauparan(Krishna Paswan) : खेल के मैदान को बचाने के...

बड़कागांव में 5 वांटेड दबोचे गये, सीधे गये जेल…

Hazaribagh : कानून से बचकर लंबे अर्से से फरार...

बांके बिहारी मंदिर में ‘गायब’ हुये चांदी के रथ और सिंहासन का दावा…

Kohramlive : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को...

DGP के भाई बोले, वह आत्मह’त्या जैसा कदम नहीं उठा सकते, निष्पक्ष जांच हो…

Kohramlive : त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की सोमवार को...

दुखी बहू ने का’टा ससुर का प्राइवेट पार्ट…

UP : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक पारिवारिक...