PALAMU : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक दसवीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला छतरपुर नगर पंचायत के सोनार मोहल्ला का है। मृतका की पहचान रामचंद्र साव की 17 साल की बेटी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार ने बच्ची को पड़ोस की एक शादी में जाने से रोक दिया था। इसी बात को लेकर मां के साथ उसका विवाद हो गया। इसके बाद लड़की ने बुधवार की देर रात ऐसा कदम उठाया। गुरुवार को शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।
मृतका छत्तरपुर कवलवास बालिका उच्च विद्यालय में कक्षा 10 वीं की छात्रा थी। घटना के संबंध में थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि पारिवारिक विवाद में युवती ने फांसी लगाई है। किसी विवाह समारोह में जाने की जिद्द कर रही थी। इस पर परिेजनों के द्वारा मना किया गया था।
इसे भी पढ़ें : HOME GUARD के 30,000 पदों पर होगी भर्ती, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन
इसे भी पढ़ें : बिजली विभाग में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन…
इसे भी पढ़ें : CYCLONE ‘JAWAD’ को लेकर 27 ट्रेनें रद्द, रांची से भी 5 कैंसल
इसे भी पढ़ें : BREAKING: भारत में OMICRON वैरिएंट की एंट्री, यहां मिले दो संक्रमित मरीज
इसे भी पढ़ें : CM Hemant ने दिया निर्देश और रिहा हो गये 16 बंधक मजदूर
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING EXCLUSIVE : हर बिकाऊ का बेहतर खरीददार कोयला माफिया प्रशांत प्रधान गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : कोख जननी, सर्वाइकल कैंसर जैसे घाव न दे इन्हें : बन्ना गुप्ता…वीडियो
इसे भी पढ़ें : सर, सर जागिये वरना लाशें गिनते रह जाईयेगा, देखें फिर पुलिस ने क्या किया…
इसे भी पढ़ें : INTERNATIONAL FLIGHTS पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला…












