Kohramlive : RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 9900 पदों पर बंपर वैकेंसी निकालने की तैयारी पूरी कर ली है। RRB की ओर से जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन में बताया गया है कि 10 अप्रैल 2025 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। आवेदन की आखिरी तारीख 9 मई तय की गई है। इस भर्ती से उन युवाओं को भी मौका मिलेगा, जो 2024 की ALP परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे या CBT-1 में सफल नहीं हो पाये थे। उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष रखी जा सकती है, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जायेगी। सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 500 रुपये देने होंगे, जिसमें से CBT-1 देने के बाद 400 रुपये वापस कर दिये जायेंगे। SC/ST, महिला, दिव्यांग और EBC वर्ग को 250 रुपये शुल्क देना होगा, जो CBT-1 में शामिल होने के बाद पूरा रिफंड किया जायेगा। उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in और indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
- CBT-1: 75 सवाल, 1 घंटे का टेस्ट।
- CBT-2: दो भाग – भाग A में 100 सवाल, 90 मिनट और भाग B में 75 सवाल, 60 मिनट।
- कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (Computer Based Aptitude Test)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification)
- CBT-1 और CBT-2 में नेगेटिव मार्किंग भी होगी, जिसमें हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेगा। जबकि एप्टीट्यूड टेस्ट में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें :…और अब तहव्वुर राणा का सामना भारत की मिट्टी से होगा
इसे भी पढ़ें :उम्मीदों की किरन ने चौपारण को छुआ…
इसे भी पढ़ें :“गरीब की जमीन, अमीर की तिजोरी, ये नहीं चलेगा अडानी बाबू”…
इसे भी पढ़ें :जनता की आवाज, सीधे पुलिस के दरबार में 16 अप्रैल को…
इसे भी पढ़ें :रांची में पहली बार वायुशक्ति की गूंजेगी दहाड़, CM को मिला न्योता…
इसे भी पढ़ें :हरेक स्कूल में गठन होगा PTA, मनमानी की दीवारें दरकेंगी…
इसे भी पढ़ें :प्रेम विवाह से प्रेम-व’ध तक की रूह कंपा देने वाली कहानी…
इसे भी पढ़ें :रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :रांची की फिजाओं में गूंजते “जय श्रीराम”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जब CM भी श्रद्धा की छांव में झुक गये…
इसे भी पढ़ें :जब सूर्य ने रामलला के ललाट को चूमा














