spot_img
spot_img
spot_img

उम्मीदों की किरन ने चौपारण को छुआ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के केंदुआ मोड़ की शांत फिजाओं में जब दीप प्रज्वलित हुआ, तो मानो विकास ने अपने कदम बढ़ा दिये। सोमवार की सुबह चौपारण के लिये एक नई शुरुआत लेकर आई। HDFC बैंक की नई शाखा का लोकार्पण हुआ। इस शुभ घड़ी में बरही के विधायक मनोज कुमार यादव स्वयं मौजूद थे, उन्होंने इस सेवा की शुरुआत हुई। विधायक बोले, “अब चौपारण के लोगों को बैंकिंग के लिये दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह बैंक उनके समय और मेहनत दोनों की बचत करेगा।”

यह बैंक नहीं, सपनों की एक चाबी है..

कभी किसी मां को बेटी की शादी के लिए लोन चाहिए, तो किसी युवा को व्यापार शुरू करने के लिए। किसी किसान को बीज खरीदने के लिए मदद चाहिए, तो किसी छात्र को पढ़ाई के लिए एक मौका। चौपारण में खुली यह शाखा अब सिर्फ बैंक नहीं, इन सपनों को पंख देने वाली इकाई बन चुकी है। HDFC बैंक के प्रबंधक हेमंत चौधरी ने भी अपने संकल्प को स्पष्ट करते हुये कहा कि “हम चौपारण के हर नागरिक को आधुनिक, सुरक्षित और सुलभ बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराने के लिये पूरी तरह तैयार हैं।” इस अवसर पर गांव के हर वर्ग के लोग, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, भाजपा नेता रामस्वरूप पासवान, समाजसेवी अशोक केशरी, युवा प्रतिनिधि रिशु बर्णवाल, व्यापारी रोहित जैन, और अनेक चेहरे मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :वक्फ संशोधन विधेयक बना कानून, मिली राष्ट्रपति की मंजूरी

इसे भी पढ़ें :7 नेताओं ने पार्टी छोड़ी, CM किसी से नहीं मिले…

इसे भी पढ़ें :एक साथ 86 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...