spot_img
spot_img

“गरीब की जमीन, अमीर की तिजोरी, ये नहीं चलेगा अडानी बाबू”…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : विधानसभा के सन्नाटे को चीरते हुये जब प्रदीप यादव ने किसानों की आवाज उठाई, तो सत्ता के गलियारों में एक बार फिर भूख, संघर्ष और अन्याय की गूंज सुनाई दी। आज वे पहुंचे CM हेमंत सोरेन के द्वार—चेहरे पर चिंता की लकीरें थीं और दिल में गोड्डा के खेतों से उठती वो सिसकी, जो अडानी पावर प्लांट की दीवारों से टकराकर लौट आती है। “भाई साहब, वही काम, वही मेहनत… फिर क्यों हमारे लोग 15 हजार में झुकें, और बाहर वालों को लाखों की तनख्वाह?” प्रदीप यादव की यह बात कोई राजनीतिक संवाद नहीं थी, यह उस मां की चीख थी जिसने बेटे को खेत से फैक्ट्री भेजा था, पर आज वो बेटा भीख मांगते मजदूरी कर रहा है।

CM हेमंत सोरेन ने सारी बातें गंभीरता से सुनी। और वादा किया, “न्याय होगा, जल्दी होगा।” पर किसान तो अब वादों से नहीं बहलते। 14 अप्रैल को आंदोलन की चेतावनी है, और इस बार नारे सिर्फ सत्ता के खिलाफ नहीं होंगे, ये आवाजें उस सिस्टम को भी झकझोरेंगी जो अपने ही बच्चों से सौतेला व्यवहार करती है। प्रदीप यादव ने कहा कि न अस्पताल बना, न स्कूल, न नौकरी, कभी विकास का सपना दिखाकर उजाड़े गये गांव आज बियाबान हो गये हैं। और जिस गोड्डा की मिट्टी में हल चलता था, वहां अब मशीनें दौड़ती हैं, पर उनके पीछे जो छूट गया है, वो हैं भूखे पेट और टूटी उम्मीदें।

इसे भी पढ़ें :वक्फ संशोधन विधेयक बना कानून, मिली राष्ट्रपति की मंजूरी

इसे भी पढ़ें :7 नेताओं ने पार्टी छोड़ी, CM किसी से नहीं मिले…

इसे भी पढ़ें :एक साथ 86 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...