UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन ने राखी बांधी होगी, उसी भाई के हाथों उसकी जिंदगी खत्म हो जायेगी, शायद किसी ने नहीं सोचा था। यूपी के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे में एक युवती की हत्या के मामले में उसके ही भाई ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इल्जाम है कि युवती दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम करती थी और इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव चल रहा था।
पुलिस के अनुसार आरोपी भाई संदीप ने पूछताछ में बताया कि उसकी बहन का प्रेम संबंध एक दूसरे समुदाय के युवक से था। परिवार इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहा था। आरोपी ने दावा किया कि उसने बहन को कई बार समझाने की कोशिश की। यहां तक कि वह अहमदाबाद से लौटकर उसकी ससुराल भी पहुंचा था। परिवार के मुताबिक युवती की शादी पहले ही हो चुकी थी, लेकिन वह अपने प्रेमी के संपर्क में बनी हुई थी।
रास्ते में हुआ विवाद, फिर हुई हत्या
पुलिस जांच में सामने आया है कि बहन को घर ले जाने के दौरान दोनों के बीच फिर बहस हुई। आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में भाई ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को एक कुएं में फेंक दिया गया। बाद में आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।
परिवार ने लगाया ‘ब्रेनवॉश’ का आरोप
युवती के पिता शिव सिंह यादव ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी का करीब तीन वर्षों से गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था। परिवार का आरोप है कि धीरे-धीरे युवती परिवार से दूर होती चली गई और उनकी बात मानने को तैयार नहीं थी। परिजनों के अनुसार बाद में उसकी शादी भी कर दी गई थी, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। घटना के बाद एक और महत्वपूर्ण पहलू सामने आया है। परिजनों का दावा है कि युवती के प्रेमी ने कुछ दिन पहले पुलिस चौकी में उसकी जान को खतरा होने की शिकायत की थी। हालांकि संबंधित चौकी प्रभारी ने ऐसे किसी शिकायत पत्र की जानकारी होने से इनकार किया है। अब जांच एजेंसियां इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…
इसे भी पढ़ें : रांची में बंद घरों का ‘बेताज बादशाह’ अरेस्ट, सोना और 18 किलो चांदी बरामद… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…
इसे भी पढ़ें : मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…
इसे भी पढ़ें : CRPF 172वीं बटालियन का 23वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां…














