Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इसी महीने इतिहास रचने जा रही है। पहली बार झारखंड की धरती पर भारतीय वायुसेना की विश्वविख्यात सूर्य किरण एक्रोबैटिक टीम आसमान में अपने करतब दिखायेगी। 19 और 20 अप्रैल को नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड में यह शानदार एयर शो होगा, जिसमें आसमान देशभक्ति, रोमांच और अद्भुत कलाओं का साक्षी बनेगा। इसको लेकर सोमवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने CM हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को एयर शो में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण भी सौंपा। इस मुलाकात में CM की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। रांची में यह पहला मौका होगा, जब लोग आंखों के सामने आसमान में लड़ाकू विमानों की अद्भुत कलाबाजियां देख सकेंगे। इससे पहले भारतीय वायुसेना की टीम ने रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात की थी। टीम ने शो के आयोजन को लेकर विस्तृत जानकारी दी थी और प्रशासनिक सहयोग की अपेक्षा जताई थी। DC ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन हरसंभव सहायता देगा, ताकि यह आयोजन झारखंड के गौरव का प्रतीक बन सके।
इसे भी पढ़ें :वक्फ संशोधन विधेयक बना कानून, मिली राष्ट्रपति की मंजूरी
इसे भी पढ़ें :7 नेताओं ने पार्टी छोड़ी, CM किसी से नहीं मिले…
इसे भी पढ़ें :एक साथ 86 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता









