spot_img
spot_img
spot_img

जनता की आवाज, सीधे पुलिस के दरबार में 16 अप्रैल को…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड पुलिस एक बार फिर लोगों की समस्याएं सुनने और मौके पर उनका समाधान करने के लिये जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। यह कार्यक्रम 16 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा और वही पुराने निर्धारित स्थानों पर आयोजित किया जायेगा, जहां पहले भी ये कार्यक्रम हुये थे। DGP अनुराग गुप्ता ने इसको लेकर सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को आदेश जारी कर दिये हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि कार्यक्रम में जनता की हर समस्या को गंभीरता से सुना जाये और उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। यहां याद दिला दें कि इससे पहले इस कार्यक्रम के तीन चरण बीते साल 10 सितंबर, 18 दिसंबर एवं इस साल 22 जनवरी को हो चुके हैं। लोग सीधे पुलिस अफसरों से मिलकर अपनी शिकायतें दर्ज करा सके हैं, और कई मामलों में मौके पर ही समाधान भी मिला है। यह एक अनूठा कार्यक्रम है जिसमें आम जनता बिना किसी दलाल या सिफारिश के सीधे पुलिस अधिकारियों से मिलकर अपनी बात कह सकती है। इसमें भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, पुलिस की निष्क्रियता, साइबर फ्रॉड, थानों में दर्ज शिकायतों में कार्रवाई की स्थिति जैसे तमाम मामलों को प्राथमिकता दी जाती है। DGP का कहना है कि पुलिस और जनता के बीच संवाद और विश्वास को मजबूत करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। “पुलिस जनता की है और जनता के लिये है”—इस भावना को जमीनी हकीकत बनाना ही इस आयोजन की आत्मा है।

इसे भी पढ़ें :वक्फ संशोधन विधेयक बना कानून, मिली राष्ट्रपति की मंजूरी

इसे भी पढ़ें :7 नेताओं ने पार्टी छोड़ी, CM किसी से नहीं मिले…

इसे भी पढ़ें :एक साथ 86 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...