Ranchi : झारखंड अभिभावक संघ की कोशिशों का नतीजा यह सामने आया है कि अब हरेक स्कूल में पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन (PTA) का गठन होगा। रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री के आदेश के बाद से ही निजी स्कूलों की फीस मनमानी की दीवारें दरकने लगी हैं। झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि बीते 5 अप्रैल को संघ द्वारा DC मंजूनाथ भजंत्री को भेजे गये पत्र ने वो असर दिखाया, जो वर्षों से अभिभावकों की उम्मीदें लिये संघर्ष कर रहा था। झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम 2017 के तहत स्कूलों और जिलों में फीस कमेटी के गठन की मांग और केवल शैक्षिक शुल्क लेने का आग्रह — अब प्रशासन ने गंभीरता से लिया गया है। DC के इस आदेश से हर स्कूल में PTA बनेगा, वो मंच, जहां मां-बाप और शिक्षक साथ बैठकर बच्चों के भविष्य की दिशा तय करेंगे। अजय राय ने कहा कि जब तक फीस कमेटियां नहीं बनतीं, तब तक सिर्फ शैक्षिक शुल्क लिया जाये। अब, प्रशासन की ओर से मिले समर्थन ने अभिभावकों को वो संबल दिया है, जिसकी एक लम्बे समय से दरकार थी। अजय राय कहते हैं, “ये सिर्फ रांची का नहीं, पूरे झारखंड का कदम है। ये हर उस मां-बाप की जीत है, जिनकी आवाज फीस की रसीदों के नीचे दबा दी जाती थी। हम इस फैसले को राज्य भर में शिक्षा सुधार की पहली किरण मानते हैं।” संघ ने सुझाव दिया है कि बनने वाली सभी समितियों की जानकारी विद्यालय की वेबसाइट पर सार्वजनिक की जाये, ताकि कोई भी अभिभावक अंधेरे में न रहे, और हर निर्णय पारदर्शिता से हो।
लंबी दूरी तक कार चलाने की जरूरत नहीं, रेलवे की इस सेवा से भेंजे अपनी गाड़ी…
Kohramlive : नौकरी, पढ़ाई या किसी अन्य वजह से...
संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें
Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...
रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें
Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...
दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…
Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...
गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…
Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...









