Chauparan(Krishna Paswan) : सहर की पहली किरण के साथ ही चौपारण की गलियां ईद की खुशबू से महक उठीं। हर चेहरे पर मुस्कान, हर दिल में खुशी। नये कपड़ों में सजे-धजे लोग जब ईदगाह पहुंचे, तो ऐसा लगा मानो खुदा की रहमत बरस रही हो। नमाज खत्म होते ही गले मिलकर मुबारकबाद देने का जो सिलसिला शुरू हुआ, उसने दिलों को और करीब ला दिया। कमलवार गांव में पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने भी नमाजियों को बधाई दी और कहा, “ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और मोहब्बत का संदेश है।” वहीं प्रशासन भी चौकस रहा, SDO और DSP ने बच्चों के संग खुशियां बांटी, तो थानेदार अनुपम प्रकाश के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये।
ईद सिर्फ इबादत का दिन नहीं, बल्कि जकात और फितरे के जरिये जरूरतमंदों की मदद करने का भी मौका है। किसी ने गेहूं से फितरा दिया, तो किसी ने खजूर और किशमिश से। सहाबा की परंपरा निभाते हुये लोगों ने खुलकर दान दिया। चयकला की दरगाह से लेकर केसठ, बेला, रामचक, तेतरिया तक, हर गांव की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। तकरीबन डेढ़ दर्जन ईदगाहों में हजारों लोगों ने खुदा के आगे सिर झुकाया और अमन-शांति की दुआ मांगी।
इसे भी पढ़ें :आयुष्मान योजना के नाम पर मोटी कमाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :मास्टरनी अकेली, बच्चा सहमा… रोना आ जायेगा इस स्कूल की हालत पर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :आवासीय स्कूल में बाथरूम तक नहीं, रात में लगता डर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :इस छोटे से गांव में गढ़ी जाती हैं गजब की मूर्तियां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :3 रुपये किलो भी नहीं बिक रही हरी सब्जियां, रौंद डाला, क्या बोले किसान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :Happy New Year 2025 : कोने-कोने में थिरकते मन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :CM के सपने में बड़ी खुरेंच, जंग खाती साइकिलें… देखें वीडियो। । गांव-देहात के स्कूली बच्चों को है इंतेजार…
इसे भी पढ़ें :Exclusive Interview : 48 घंटे की फायरिंग की कहानी, जब हिल गये एक दारोगा भी…













