spot_img
spot_img
spot_img

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स कंपनी में युवती की हत्या के मामले में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस पूछताछ में संदेही गुनहगार ने स्वीकार किया है कि उसने वारदात से पहले ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से तीन चाकू मंगवाये थे। अब पुलिस इस खरीदारी से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही हैं। यह सनसनीखेज मामला 4 जून की शाम का है, जब एक निजी कंपनी के कार्यालय में कामकाज के बीच अचानक चीख-पुकार मच गई और कुछ ही सेकंड में एक युवती की जिंदगी खत्म हो गई।

तीन साल साथ काम किया, फिर रिश्तों में आई दूरी

पुलिस के अनुसार, मृतका डिंपल खत्री  और आरोपी हरजिंदर सिंह मान उर्फ हैरी एक ही कंपनी में पिछले करीब तीन वर्षों से कार्यरत थे। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि दोनों के बीच पहले नजदीकियां थीं, लेकिन पिछले कुछ समय से युवती आरोपी से दूरी बना रही थी और बातचीत भी बंद कर चुकी थी। यही बात आरोपी को लगातार परेशान कर रही थी। उसे आशंका थी कि डिंपल हमेशा के लिये उससे सारे संबंध खत्म कर रही है और उसकी जिंदगी से दूर चली जायेगी।

भाई से भी की थी बात, लेकिन नहीं मिली उम्मीद

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी ने वारदात से पहले डिंपल के भाई से संपर्क किया था। वह जानना चाहता था कि डिंपल उससे बातचीत क्यों नहीं कर रही है। हालांकि उसे कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसकी बेचैनी और बढ़ गई। पुलिस का मानना है कि इसी मानसिक स्थिति में उसने अपराध की योजना बनाई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह डिंपल को मनाने और दोबारा बातचीत शुरू करने के इरादे से ऑफिस पहुंचा था। लेकिन वह अपने साथ चाकू भी लेकर गया था। जब डिंपल ने उसकी बात सुनने से इनकार किया, तो उसने अचानक हमला कर दिया। कार्यालय में मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वारदात हो चुकी थी।

महज 35 सेकंड में कई वार

जांच में सामने आया कि पूरी घटना बेहद कम समय में हुई। CCTV फुटेज के अनुसार, आरोपी ने युवती का पीछा करते हुये उस पर लगातार चाकू से हमला किया। डिंपल खुद को बचाने के लिये कार्यालय में इधर-उधर भागती रही, लेकिन आरोपी लगातार उसका पीछा करता रहा। कर्मचारियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, मगर आरोपी ने उन्हें भी धमका कर पीछे हटा दिया। गंभीर रूप से घायल डिंपल को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। वारदात के बाद आरोपी ने उसी चाकू से खुद को भी घायल कर लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब ऑनलाइन खरीदे गये चाकुओं, मोबाइल रिकॉर्ड, डिजिटल गतिविधियों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

इसे भी पढ़ें : भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

इसे भी पढ़ें : अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

इसे भी पढ़ें : नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

इसे भी पढ़ें : “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे छात्र… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...