Ranchi : आज रात जैसे ही घड़ी में 12 बजेंगे, वैसे ही साल 2024 खत्म हो जायेगा। वहीं, नये साल 2025 की शुरुआत हो जायेगी। पूरी दुनिया नये साल के जोरदार स्वागत के लिए तैयार है। दुनिया के पूर्वी कोने से नये साल की शुरूआत हो चुकी है। अलग-अलग टाइम जोन के कारण दुनिया के देशों में अलग-अलग समय पर नये साल का जश्न मनाया जाता है। भारत से पहले 41 देश ऐसे हैं, जहां नया साल मनाया जाता है। दुनियाभर में लाखों लोग इस साल की अंतिम संध्या पर जश्न में डूबे रहे। राजधानी रांची के लोग भी नये साल के जश्न में डूब गये हैं। रंग बिरंगी रोशनी से नहाती सड़के, थिड़कती अदायें। मन में सुरूर और डीजे की तेज म्यूजिक पर डोलते, झूमते, मचलते मन। होटलों में बुकिंग हो चुकी है। सेलिब्रिटी मदहोश करने के लिये भी पूरे तैयार हैं। मुर्गा-खस्सी का भी हो गया है पूरा जुगाड़। देशी होगा या कड़कनाथ, ये भी हो चुका है तय। कुछ लोग तो वैसे निकले जो 15 दिन से खस्सी को खिला रहे कटहल पत्ता… ताकि तुरंत सीझ जाये। चखना का क्या कहना। अलग-अलग टोली में बन चुकी है पिकनिक टीम। खुसुर-फुसुर हो रही है। आइटम वेज रहेगा या नॉनवेज। रात में ही तैयार हो गई है सारी लिस्ट। गैस चूल्हा साथ ले जाना है या जंगल में ही लकड़ी चुन पका लेंगे मीट-भात। चुपके और सस्ते में भी बोतल का जुगाड़ शुरू है। मन बहका रे बहका आधी रात को। नये साल के स्वागत के इंतेजामात में पूरी कायनात लगी है। सज गये हैं झारखंड सभी रमणिक स्थल। उन्हें तो बस इंतजार है पिकनिक के मतवालों का, जो आयेंगे तो मचायेंगे धमाल। बदल जायेगा मौसम का मिजाज। कहीं-कहीं हवा के झोंके में ठंड भी सतायेगी। कानून के पहरेदार भी पूरे अलर्ट मोड में हैं। जगमग जगमग नयना चमके नया सवेरा आया। देश के कोने-कोने से साल 2024 के आखिरी सूर्यास्त की कई तस्वीरें भी सामने आई है। ये सूर्यास्त इस बात के गवाह रहे कि अब यह वक्त कभी दोबारा लौटकर नहीं आयेगा। देखिए अंतिम सूर्यास्त की झलक…
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार












