spot_img

जगी इंसानियत की लौ, किसी ने बांटा राशन, किसी ने थामा आर्थिक सहारा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग में छह लोगों की असामयिक मौत के बाद पूरा मारंगमरचा गांव शोक में डूबा हुआ है। मातम के इस माहौल के बीच इंसानियत ने एक बार फिर अपना उजाला दिखाया, जब समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों का दर्द बांटने के लिये आगे बढ़कर हाथ थामा। यह पहल ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल की अगुवाई में की गई, जिसमें समाजसेवी अमित साहू और मुखिया बसंती देवी ने अहम भूमिका निभाई।

भूख से राहत तक

समाजसेवी अमित साहू ने सबसे पहले पीड़ित परिवारों की रोजमर्रा की जरूरतों पर ध्यान दिया। उन्होंने तत्काल सभी छह मृतक परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। हर परिवार को 6 पैकेट आटा और 6 पैकेट चावल दिये गये, ताकि इस कठिन समय में किसी को भूख का सामना न करना पड़े। अमित साहू ने कहा कि जब अपने बिछड़ जायें तो भूख का दर्द और भारी हो जाता है। कोशिश यही है कि दुख की इस घड़ी में कोई परिवार टूट न जाये।”

मुखिया बसंती देवी बनीं ढाल

गांव की मुखिया बसंती देवी ने भी मानवीय संवेदना का परिचय देते हुये पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5100 रुपये की राशि दी। कुल मिलाकर 30,600 रुपये की नकद सहायता सीधे प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई गई। मुखिया ने कहा, यह सिर्फ पंचायत नहीं, मेरा परिवार है। इस दुख में हम सब एक साथ हैं और हर संभव मदद जारी रहेगी। वहीं, पूरी पहल की अगुवाई कर रहे ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने कहा कि यह सहायता समाज के प्रति जिम्मेदारी का हिस्सा है, कोई उपकार नहीं। उन्होंने कहा, यह हमारा फर्ज है कि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार अकेला महसूस न करे। पूरा गांव उनके साथ खड़ा है और आगे भी मदद जारी रहेगी। इस मौके पर समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह, चंद्रशेखर पटवा, दिव्या कुमारी, आशिक बेदिया, मुन्ना करमाली, राकेश रजवार, बालदेव महतो और शंकर महतो सहित कई लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : “महिलायें ठान लें तो जीत तय,” आजसू का शक्ति प्रदर्शन रांची में…

इसे भी पढ़ें : क्या बतायें बाबू, इतना ज्यादा ठनका गिरता है कि नाम ही पड़ गया बजरमारा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में हाथी का कहर, बुजुर्ग ल’हूलु’हान…

इसे भी पढ़ें : सेना, नौसेना और वायुसेना को मिलेगा नया कवच, 52 हजार करोड़ होंगे खर्च…

इसे भी पढ़ें : चलते-चलते ई-रिक्शा रोड पर बंद, ये एप बना चिंता का कारण… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव सूर्यवंशी को लेकर कपिल देव की दो टूक…

New Delhi : भारत और इंग्लैंड के बीच चल...

जोनल फुटबॉल में माउंट कार्मल का दबदबा, अंडर-17 में डॉन बॉस्को चैंपियन….

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : माउंट कार्मल स्कूल, ओरमांझी में गुरुवार को...

मंत्री योगेंद्र महतो ने परिवार संग घर पर भरा SIR फॉर्म, दिया ये संदेश…

Ramgarh (Prince Verma): झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री...