Ramgarh(Prince Verma) : रांची के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले एकदिवसीय महिला सम्मेलन सह BLA -2 प्रशिक्षण शिविर को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। शनिवार को सांडी स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सम्मेलन को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम झारखंड की राजनीति में नया इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि महिला सम्मेलन में हजारों महिलाओं की भागीदारी होगी। सिर्फ रामगढ़ जिले से ही हजारों-हजार महिलायें रांची पहुंचेंगी। यह सम्मेलन ऐतिहासिक साबित होगा।
“बूथ की सबसे बड़ी ताकत हमारी बहनें हैं”
सांसद ने कहा कि चुनाव में बूथ सबसे महत्वपूर्ण इकाई होता है और उसकी सबसे मजबूत शक्ति महिलायें हैं। उन्होंने कहा, जब महिला शक्ति किसी लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प लेती है तो बूथ पर जीत लगभग तय हो जाती है। यह सम्मेलन केवल प्रशिक्षण शिविर नहीं, बल्कि झारखंड में बदलाव की नई हुंकार है। सांसद ने कहा कि BLA कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नये मतदाताओं का पंजीकरण, बूथ प्रबंधन और मतदाता जागरूकता अभियान में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने राज्यभर की महिला कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों से बड़ी संख्या में सम्मेलन में शामिल होने की अपील करते हुये कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने के लिये यह प्रशिक्षण शिविर बेहद अहम साबित होगा। सम्मेलन में BLA -1 सह दुलमी पार्षद प्रीति दीवान और BLA -1 सह रामगढ़ पार्षद धनेश्वर महतो भी अपने-अपने क्षेत्रों के सैकड़ों BLA कार्यकर्ताओं के साथ भाग लेंगे।दोनों बूथ स्तर पर मतदाता सूची को अद्यतन करने, नये मतदाताओं के नाम जोड़ने और मतदाता जागरूकता अभियान को मजबूत करने की रणनीति पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। प्रेस कांफ्रेंस में जिलाध्यक्ष चंद्रमणि देवी, जिला सचिव देवंती देवी, कार्यकारी अध्यक्ष आशा महतो, चितरपुर प्रखंड अध्यक्ष टुशील देवी, सचिव मनोरमा देवी, दुलमी प्रखंड अध्यक्ष लीलावती देवी, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष रेखा देवी सहित संगीत कुमारी, लक्ष्मी देवी, अंकिता कुमारी, अलासो देवी, रजनी राज, कुमारी प्रमिला, आशा कुमारी, नेहा कुमारी और गीता कुमारी उपस्थित रहीं।
इसे भी पढ़ें : क्या बतायें बाबू, इतना ज्यादा ठनका गिरता है कि नाम ही पड़ गया बजरमारा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में हाथी का कहर, बुजुर्ग ल’हूलु’हान…
इसे भी पढ़ें : सेना, नौसेना और वायुसेना को मिलेगा नया कवच, 52 हजार करोड़ होंगे खर्च…
इसे भी पढ़ें : चलते-चलते ई-रिक्शा रोड पर बंद, ये एप बना चिंता का कारण… जानें
इसे भी पढ़ें : गरमोरवा गांव में पहुंची टीम, हाथी दिखे तो न करें पीछा…








