spot_img

वैभव सूर्यवंशी को लेकर कपिल देव की दो टूक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टी20 सीरीज से पहले 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर फैंस उम्मीद लगाये बैठे हैं कि इस उभरते सितारे को जल्द ही डेब्यू का मौका मिलेगा, लेकिन इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने एक संतुलित और सख्त संदेश दिया है। 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने साफ कहा कि वैभव को लेकर बहुत ज्यादा उम्मीदें और तुलना करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि  “मैंने उसे ज्यादा खेलते नहीं देखा है। वह प्रतिभाशाली है, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन उसके बारे में बहुत ज्यादा बातें हो रही हैं। उसे समय दिया जाना चाहिये, इतना हाइप मत बनाइये।”

‘टैलेंट में बराबरी, लेकिन अभी लंबा सफर बाकी’

कपिल देव ने वैभव की प्रतिभा की सराहना करते हुये उसे सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की श्रेणी में संभावनाओं वाला खिलाड़ी बताया, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी कि अभी उसे खुद को साबित करना बाकी है। उन्होंने कहा कि “टैलेंट की बात करें तो वह बहुत खास है, लेकिन फिलहाल यह टी20 तक ही दिखा है। वनडे और टेस्ट में उसे खुद को साबित करना होगा।”

‘तैयार है तो उम्र नहीं, काबिलियत देखो’

कपिल देव का मानना है कि अगर खिलाड़ी मानसिक और तकनीकी रूप से तैयार है, तो उम्र बाधा नहीं होनी चाहिये। उन्होंने कहा, “अगर वह तैयार है तो उम्र मत देखो, उसकी काबिलियत देखो। इतिहास बताता है कि कई बार हम डरते रह गये कि कहीं जल्दी तो नहीं हो गया, लेकिन बाद में वही खिलाड़ी बड़े सितारे बने।”

इसे भी पढ़ें : जोनल फुटबॉल में माउंट कार्मल का दबदबा, अंडर-17 में डॉन बॉस्को चैंपियन….

इसे भी पढ़ें : मंत्री योगेंद्र महतो ने परिवार संग घर पर भरा SIR फॉर्म, दिया ये संदेश…

इसे भी पढ़ें : 100 डे टीबी मुक्त भारत अभियान, चौपारण में चला 5 दिवसीय स्क्रीनिंग शिविर…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर…

इसे भी पढ़ें : इस गांव में छाई खुशियां, जानें क्यों…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जोनल फुटबॉल में माउंट कार्मल का दबदबा, अंडर-17 में डॉन बॉस्को चैंपियन….

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : माउंट कार्मल स्कूल, ओरमांझी में गुरुवार को...

मंत्री योगेंद्र महतो ने परिवार संग घर पर भरा SIR फॉर्म, दिया ये संदेश…

Ramgarh (Prince Verma): झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री...

चौपारण में रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर…

Chouparan(Krishna Paswan) : आगामी 16 जुलाई से शुरू होने...