- खाद्य आपूर्ति विभाग, परिवहन विभाग एवं एनआईसी को दिया निर्देश, जल्द करें तैयारी
- 26 जनवरी से राज्य के गरीबों को ₹25 प्रति लीटर सस्ता मिलना है पेट्रोल
RANCHI : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार की ओर से 26 जनवरी से राज्य के गरीबों को सस्ता Petrol देने की योजना को अमलीजामा पहुंचाने के लिए शुक्रवार को उच्च स्तरीय समीक्षा की। बता दें कि राज्य में राशन कार्डधारी परिवार जिनके पास बाइक,स्कूटी अथवा अन्य दो पहिया वाहन हैं,को प्रति लीटर ₹25 की छूट मिलनी है। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि Petrol के दाम बढ़ने के कारण सबसे अधिक असर गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के परिवारों को हुआ है। राज्य सरकार का प्रयास है कि झारखंड में गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के लोगों को पेट्रोल की बढ़ती महंगाई से राहत दी जाए।
बेहतर समन्वय के साथ काम करें सभी विभाग
मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित सभी विभाग बेहतर समन्वय बनाकर जल्द एक तंत्र विकसित करें, जिससे हम आगामी 26 जनवरी से पात्र लोगों को पेट्रोल की खरीद पर छूट दे सकें। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, खाद्य आपूर्ति व सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव हिमानी पांडे, परिवहन सचिव केके सोन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
महीने में 10 लीटर मिलेगा सस्ता पेट्रोल
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक गरीब परिवार को हर महीने अधिकतम 10 लीटर तक की पेट्रोल की खरीद पर प्रति लीटर 25 रुपए अधिकतम 250 रुपए सब्सिडी दी जाए। मुख्यमंत्री ने इस योजना के सफल संचालन के लिए बेहतर कार्य योजना बनाते हुए ससमय इसे लागू करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया।
Read More : भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के मिलेंगी नौकरियां, जल्द करें आवेदन
Read More : IED ब्लास्ट में SSB का एक जावन घायल
Read More : WhatsApp पर मिलेगी ग्रोसरी और रेस्टोरेंट की जानकारी, जानें कैसे
Read More : SSB के 4 जवानों की मौत, 9 अस्पताल में भर्ती… जानिये कैसे
Read More : साहिबगंज की सड़कों पर उतर आये हजारों लोग, लालजी यादव के लिए कर गये ये मांग…
Read More : अपनी चाहत पूरी करना चाहता था, धंस गया अपराध के दलदल में, देखें वीडियो..
Read More : चेहरा बदला-बदला सा, पर इनाम वही 25 लाख, देखें वीडियो
Read More : DGP एक्शन मोड में, तबाही शुरू, बिगड़ने लगा PLFI का अर्थतंत्र, देखें वीडियो
Read More : “बालू माफिया का काल बना था थानेदार लालजी यादव, निपटा डाला”, देखें क्या बोल गये भाई और पत्नी






