spot_img

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुये झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS) के 88 अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को नगर निगम, जिला प्रशासन, ग्रामीण विकास, भूमि सुधार, स्वास्थ्य, शिक्षा और विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कई जिलों और नगर निकायों में नई जिम्मेदारी

अधिसूचना के अनुसार अशोक कुमार सिन्हा को विशेष अनुभाजन पदाधिकारी, रांची बनाया गया है। वहीं अनिल कुमार सिन्हा को नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम और विजय सिंह बिद्या को नगर आयुक्त, गिरिडीह नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रांची, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर, गिरिडीह, गढ़वा, कोडरमा, हजारीबाग और पलामू समेत कई जिलों में अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है।

SDO और कार्यपालक दंडाधिकारी को विशेष अधिकार

राज्य सरकार ने आदेश में स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) या कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है, उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्राप्त होंगी।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 2 IAS अधिकारियों का तबादला…

इसे भी पढ़ें : राशन के अनाज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, कल से बदल जायेगा सारा नियम…

इसे भी पढ़ें : रांची में एशियाई थ्रोबॉल चैंपियनशिप का हुआ आगाज, क्या बोले मंत्री… जानें

इसे भी पढ़ें : ‘बेटी’ को ले गया मौ’त के मुहाने पर, फिर…

इसे भी पढ़ें : विदेशी भक्तों की प्रस्तुति बनेगी रथयात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...