spot_img
spot_img

देश को मिले नये CDS और नौसेना प्रमुख… जानें कौन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देश की सैन्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुये केंद्र सरकार ने दो अहम नियुक्तियों का ऐलान किया है। लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) देश के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) होंगे, जबकि वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन भारतीय नौसेना के नये प्रमुख बनाये गये हैं।

राजा सुब्रमणि के बारे में…

राजा सुब्रमणि 30 मई 2026 को जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल पूरा होने के बाद CDS का पद संभालेंगे। इसके साथ ही वे सैन्य मामलों के विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी निभायेंगे। करीब चार दशक लंबे सैन्य अनुभव वाले राजा सुब्रमणि सेना के वाइस चीफ और सेंट्रल कमांड के GOC-in-C जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं। उन्हें पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम और वीएसएम समेत कई सैन्य सम्मान मिल चुके हैं। फिलहाल वे राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार हैं।

कृष्णा स्वामीनाथन के बारे में…

वहीं वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन भारतीय नौसेना के नये प्रमुख होंगे। 1987 में नौसेना में कमीशन पाने वाले स्वामीनाथन कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के विशेषज्ञ माने जाते हैं। फिलहाल वे वेस्टर्न नेवल कमांड के प्रमुख हैं। उन्होंने ब्रिटेन, अमेरिका और भारत के प्रतिष्ठित सैन्य संस्थानों से प्रशिक्षण लिया है। सरकार की इन नियुक्तियों को भारतीय सशस्त्र बलों में बड़े नेतृत्व परिवर्तन के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नये नेतृत्व में भारत रक्षा तैयारियों, संयुक्त सैन्य रणनीति और समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करेगा।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में कई थानेदार इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी के संघर्ष से शिखर तक का सफर… जानें

इसे भी पढ़ें : गुलाबी गैंग का जिलों में विस्तार, रांची में होगा सम्मेलन…

इसे भी पढ़ें : लातेहार के जंगल में युवक-युवती के श’व मिलने से सनसनी…

इसे भी पढ़ें : CCL कर्मचारियों के बच्चों को मिलेगी स्कॉलरशिप…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...