UP : यूपी में फिरोजाबाद के शिकोहाबाद से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां चलती बस में कंडक्टर ने ही नाबालिग लड़की से रेप की घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। रेप की खबर मिलते ही एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला सीधे मौके पर पहुंच गए और उन्होंने डॉग स्क्वायड की टीम बुलाकर बारीकी से इसकी जांच करवाई। पीड़िता की मां ने कंडक्टर व ड्राइवर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पीड़िता फ़िरोज़ाबाद की रहने वाली है। वह शिकोहाबाद जा रही थी। मुख्य आरोपी कंडक्टर बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा आरोपी फरार है, उसको भी पकड़ लिया जाएगा।
रात में पहले ड्राइवर ने शुरू की छेड़खानी
जानकारी के अनुसार, जिस नाबालिग का रेप हुआ है, वह अपनी मौसी के साथ दिल्ली-बदरपुर बॉर्डर से फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के लिए बैठी थी। लड़की और उसकी मौसी डबल डेकर बस में देर रात 11:30 बजे दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से बैठी थीं। बस ने जब जेवर टोल पार किया तो कंडक्टर और बस ड्राइवर ने बस में बैठी लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध किया गया तो कंडक्टर उसे बस के पीछे वाली सीट पर ले गया और उसका मुंह बंद कर उसके साथ रेप किया। जब लड़की ने चिल्लाने की कोशिश की तो उसका मुंह बंद कर दिया।
शिकोहाबाद में पुलिस ने कंडक्टर को किया गिरफ्तार
जब बस फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद पहुंची तो बस चालक और कंडक्टर ने लड़की और उसकी मौसी को बस से उतार दिया। तभी उसने हंगामा कर दिया और अपने घर वालों को बुला लिया। लड़की की मौसी ने बताया कि उसकी भांजी के साथ कंडक्टर ने रेप किया है। रेप की खबर से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बस के कंडक्टर बबलू को गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें :BJP Leader Jeetram Murder Case : उबाल पर लोगों का गुस्सा, सड़क पर उतर की यह मांग…
इसे भी पढ़ें :Rims से फरार कुख्यात कैदी कृष्ण मोहन झा धराया, यहां से पकड़ाया
इसे भी पढ़ें :मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां का निधन
इसे भी पढ़ें :BREAKING : स्कूल की छत गिरी, 25 छात्र-छात्राएं घायल, कई गंभीर
इसे भी पढ़ें :PNB के Locker से गायब जेवर ICICI की तिजोरी में, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :किर्गिस्तान की महिला और बेटे का दिल्ली में मर्डर, इस बिंदु पर जांच
इसे भी पढ़ें :Army Helicopter Crash, जख्मी 2 पायलटों ने तोड़ा दम
इसे भी पढ़ें :BREAKING : महंत नरेंद्र गिरि की फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट मिला
इसे भी पढ़ें :खूब रोती थी मनवा, एसपी ने पोछा आंसू… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :Army जवान की फंदे पर झूलते मिली लाश
इसे भी पढ़ें :11 साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
इसे भी पढ़ें :डूबने से मरी 2 बच्चियों के परिजनों को मिला पीएम आवास
इसे भी पढ़ें :झारखंड के 23 श्रमिक महाराष्ट्र से इस वजह से लौटे वापस
इसे भी पढ़ें :महनार में नाबालिग हत्याकांड : मकसद में नहीं हुआ कामयाब तो मार डाला






