spot_img

BREAKING : महंत नरेंद्र गिरि की फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट मिला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

प्रयागराज : अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। फैली खबर के बाद कोहराम मच गया। सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो दंग रह गई। महंत का शव कमरे में फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में उनके एक शिष्य का ज़िक्र है, जिसने महंत नरेंद्र गिरि को मानसिक तौर पर परेशान किया था। पुलिस उनके शिष्य आनंद गिरि को हरिद्वार से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक बाघंबरी मठ में जहां महंत नरेंद्र गिरि का शव फंदे से लटकता मिला, वहां चारों तरफ से दरवाजे बंद थे। कमरे का मुख्य दरवाजा भी अंदर से बंद था। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर इसे आत्महत्या बताया है। पुलिस ने जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है। अब वहां से सुराग और सबूत जुटाए जा रहे हैं।
प्रयागराज पुलिस ने उनकी मौत को लेकर एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया कि मौका-ए-वारदात से 6-7 पेज का सुसाइड नोट मिला है। बरामद किए गए सुसाइड नोट में महंत नरेंद्र गिरि ने आनंद गिरि और अन्य शिष्यों के नाम का उल्लेख किया है। उन्होंने सुसाइड नोट में माना कि वह कई कारणों से परेशान थे और इसी वजह से वे अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि वे हमेशा गर्व के साथ जीते रहे और लेकिन वे इसके बिना नहीं रह पाएंगे।

इसे भी पढ़ें : सीनियर सर्जन की कार दुर्घटना में मौत, घंटों फंसा रहा शव

इसे भी पढ़ें : उमर 14, रेपिस्ट 15… दास्तां सुन रोने लगी पुलिस, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रूह कंपकपा जायेगी इस लड़का-लड़की की हालत देख, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हेडमास्‍टर साहब को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वजह सुन खौल जाएगा खून

इसे भी पढ़ें : शिल्पा के पति राज कुंद्रा को मिली बड़ी राहत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...