Ranchi : भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा अध्यक्ष जीतराम मुंडा की हत्या के बाद जनाक्रोश उबाल पर है। गोलबंद हुए लोग सड़क पर उतर आए और रांची-रामगढ़ रोड को जाम कर दिया। यह जाम रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के टोल टैक्स गेट के नजदीक किया गया। लोगों का गुस्सा उबाल पर था। सड़क पर उतरे लोगों में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और स्थनीय लोग शामिल थे। रांची पटना रोड जाम हो गया। दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। पुलिस भी अलर्ट मोड में थी।
यहां याद दिला दे कि बीते बुधवार की सरेशाम भाजपा नेता जीतलाल मुंडा को गोलियों से छलनी कर दिया गया। वहीं मंडल मीडिया प्रभारी राज किशोर साहू घायल हैं। यह वारदात रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में आर्यन ढाबा, पालू में हुई। बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। बिल्कुल करीब से जाकर जीतराम के सीने में गोली दाग दी थी। गोली सीना को छलनी करते हुए बाहर निकल बगल में बैठे राज किशोर को जा लगी। कुछ लोगों ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले जीतलाल मुंडा किसी पुतला दहन कार्यक्रम में थे। वहां से होटल चाय पीने पहुंचे थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई। हालांकि इस बिंदु पर किसी भी पुलिस अधिकारी ने कुछ भी बताने से इनकार किया है। हत्या किसने और क्यों की, इस बिंदु पर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें :किर्गिस्तान की महिला और बेटे का दिल्ली में मर्डर, इस बिंदु पर जांच
इसे भी पढ़ें :Army Helicopter Crash, जख्मी 2 पायलटों ने तोड़ा दम
इसे भी पढ़ें :BREAKING : महंत नरेंद्र गिरि की फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट मिला
इसे भी पढ़ें :खूब रोती थी मनवा, एसपी ने पोछा आंसू… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :Army जवान की फंदे पर झूलते मिली लाश
इसे भी पढ़ें :11 साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
इसे भी पढ़ें :डूबने से मरी 2 बच्चियों के परिजनों को मिला पीएम आवास
इसे भी पढ़ें :झारखंड के 23 श्रमिक महाराष्ट्र से इस वजह से लौटे वापस
इसे भी पढ़ें :महनार में नाबालिग हत्याकांड : मकसद में नहीं हुआ कामयाब तो मार डाला















