Royal Enfield की नई Bullet 650 लॉन्च, कीमत जानें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रॉयल अंदाज, भारी आवाज और सड़क पर अलग पहचान देने वाली Bullet अब और भी ताकतवर रूप में आ चुकी है। Royal Enfield ने भारत में अपनी नई Bullet 650 लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹3.65 लाख रखी गई है। यह वही बाइक है, जिसकी पहली झलक EICMA 2025 में देखने को मिली थी। अब यह कंपनी की 650cc फैमिली, Interceptor 650, Continental GT 650, Bear 650 और Super Meteor 650 में शामिल हो गयी है।

दमदार 650cc इंजन का मिलेगा जोरदार थंप

Bullet सिर्फ एक मोटरसाइकिल नहीं, बल्कि दशकों पुरानी एक विरासत मानी जाती है। साल 1932 से सड़कों पर अपनी अलग पहचान रखने वाली Bullet आज भी युवाओं से लेकर पुराने बाइक प्रेमियों तक के दिलों पर राज करती है। नई Bullet 650 उसी क्लासिक एहसास को आधुनिक ताकत के साथ लेकर आयी है। नई Bullet 650 का डिजाइन देखते ही पुराने Bullet प्रेमियों को अपनापन महसूस होगा। इसमें Bullet 350 और Classic 650 Twin की झलक साफ दिखाई देती है। बाइक में सिग्नेचर क्रोम हेडलाइट, क्लासिक हेडलैंप हाउसिंग और टेललाइट दी गई है। सबसे ज्यादा आकर्षण इसका फ्यूल टैंक बनता है, जिस पर हाथ से बनाई गई पिनस्ट्राइप्स और मेटैलिक बैज इसे बेहद रॉयल लुक देते हैं। नई Royal Enfield Bullet 650 में 647.95cc का parallel-twin इंजन दिया गया है। यह वही इंजन है, जो Interceptor 650 और Super Meteor 650 जैसी पॉपुलर बाइक्स में इस्तेमाल किया जा चुका है। यह इंजन 47 bhp की पावर और 52.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

आरामदायक राइडिंग का भी रखा गया ध्यान

नई Bullet 650 में सीट सेटअप को पहले से ज्यादा प्रैक्टिकल बनाया गया है। इसमें सिंगल-पिस सीट यूनिट दी गई है, जो पीछे के सस्पेंशन से जुड़ी हुई है। इससे पीछे बैठने वाले को लंबी दूरी की यात्रा में ज्यादा आराम मिलने की उम्मीद है। बाइक में डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें छोटा डिजिटल डिस्प्ले भी मिलता है, जिसमें फ्यूल गेज और ओडोमीटर जैसी जरूरी जानकारी दिखाई देती है।

मजबूत बॉडी और शानदार रोड प्रेजेंस

बाइक में स्टील ट्यूबिंग फ्रेम दिया गया है, जो इसे मजबूत बनाता है। आगे 43mm टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिये गये हैं। वहीं, आगे 19 इंच का व्हील, पीछे 18 इंच का व्हील, आगे 320mm डिस्क ब्रेक, पीछे 300mm डिस्क ब्रेक, ड्यूल चैनल ABS जैसे फीचर्स इसे और सुरक्षित व दमदार बनाते हैं।

लंबी राइड के लिये तैयार नई Bullet

नई Bullet 650 की सीट हाइट 800mm रखी गई है, जिससे ज्यादातर राइडर्स इसे आसानी से संभाल सकेंगे। वहीं 243 किलो का कर्ब वेट इसे सड़क पर मजबूत और स्थिर फील देता है। लंबी दूरी की यात्राओं के लिये इसमें 14.8 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक भी दिया गया है। नई Bullet 650 की लॉन्चिंग के बाद बाइक प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसके क्लासिक लुक और दमदार इंजन की खूब चर्चा कर रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें : शादी की सालगिरह पर मायके जा न सकी, हो गया बड़ा कांड…

इसे भी पढ़ें : BSNL में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी…

इसे भी पढ़ें : जवान बेटे ने कर ली खु’दकु’शी, दवा कंपनी पर लगा गंभीर इल्जाम…

इसे भी पढ़ें : हर तरफ गूंजी तकबीर, गले मिलकर बांटी मोहब्बत की खुशबू…

इसे भी पढ़ें : हनी सिंह का बड़ा खुलासा : वो बोले थे ‘नशा तुम्हें बर्बाद कर देगा’

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब घर बैठे मिलेगा बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद… कैसे जानें

Deoghar : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर...

20 करोड़ के मकान में मिली दो ला’शें, जिंदगी में कोई अपना नहीं!

Delhi : दिल्ली के बीचों-बीच, मध्य दिल्ली के राजिंदर...

गढ़वा में ‘एक्शन मोड’ में दिखे DC, किसी का वेतन रोका, तीन कार्यमुक्त…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा आज...

DC बोले, दो दिन में काम पर लौटें मनरेगा कर्मी, वरना…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये...