Ranchi : रांची के Rims से फरार कुख्यात कैदी कृष्ण मोहन झा उर्फ अभय धरा गया। रांची पुलिस ने उसे बिहार के मुजफ्फरपुर से पकड़ा। उसे लेकर पुलिस रांची आ रही है। उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि एक पुलिस अधिकारी ने की है।
टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस को सूचना मिली कि वह बिहार के मुजफ्फरपुर में छिपा है। रांची से पुलिस की एक टीम तुरंत मुजफ्फरपुर गई। मुजफ्फरपुर पुलिस की मदद से कृष्ण मोहन झा को धर दबोचा।

यहां याद दिला दें कि 19 सितंबर को वह रिम्स के मेडिसिन विभाग के आईसीयू से फरार हो गया था। उसके फरार होने के बाद सुरक्षा में लापरवाही के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। सस्पेंड होने वालों में नित्यानंद गोस्वामी, अनंत कुमार मिश्रा और महतो उरांव शामिल है। उसे 24 अगस्त को इलाज के लिए रिम्स के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया था।
उसके खिलाफ रांची के सुखदेवनगर थाने में अपहरण, हत्या के अलावा मुसहरी, लातेहार बरवाडीह, गुमला और पूसा थाने में अपहरण हत्या व मारपीट से संबंधित कई मामले दर्ज हैं।
इसे भी पढ़ें :किर्गिस्तान की महिला और बेटे का दिल्ली में मर्डर, इस बिंदु पर जांच
इसे भी पढ़ें :Army Helicopter Crash, जख्मी 2 पायलटों ने तोड़ा दम
इसे भी पढ़ें :BREAKING : महंत नरेंद्र गिरि की फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट मिला
इसे भी पढ़ें :खूब रोती थी मनवा, एसपी ने पोछा आंसू… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :Army जवान की फंदे पर झूलते मिली लाश
इसे भी पढ़ें :11 साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
इसे भी पढ़ें :डूबने से मरी 2 बच्चियों के परिजनों को मिला पीएम आवास
इसे भी पढ़ें :झारखंड के 23 श्रमिक महाराष्ट्र से इस वजह से लौटे वापस
इसे भी पढ़ें :महनार में नाबालिग हत्याकांड : मकसद में नहीं हुआ कामयाब तो मार डाला












