NIA की बड़ी कार्रवाई, चप्पल दुकानदार के यहां रेड…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बिहार के सीमावर्ती किशनगंज में शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की बड़ी कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई। पोठिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत स्थित जनता हाट इलाके में सुबह करीब 4 बजे भारी सुरक्षा बलों के साथ पहुंची NIA की टीम ने स्थानीय निवासी मनोज रविदास के घर पर छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया था। कार्रवाई की संवेदनशीलता को देखते हुये केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों को भी तैनात किया गया था। NIA अधिकारियों ने कई घंटों तक घर की गहन तलाशी ली। इस दौरान दस्तावेजों, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों की जांच की गई। कार्रवाई के बाद टीम मनोज रविदास को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर चली गई।

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों को संदिग्ध कॉल रिकॉर्डिंग और कुछ तकनीकी इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि, NIA या जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मनोज रविदास जनता हाट बाजार में चप्पल की छोटी दुकान चलाता है, जबकि उसके पिता खेती और मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। एक सामान्य परिवार पर एनआईए की कार्रवाई के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चायें तेज हो गई हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं और शुरुआती पूछताछ के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कही जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें : झारखंड में हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट होगा शुरू, जमशेदपुर में लगेगी बड़ी बोली… जानें

इसे भी पढ़ें : मानसून 2026 पर IMD का बड़ा अपडेट, जानें क्या…

इसे भी पढ़ें : रांची रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर यह किसका श’व, सनसनी…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में अभी इतने रोज तक मिलेगी गर्मी से राहत… जानें

इसे भी पढ़ें : बच्चों का ऐसे बनेगा आधार कार्ड, फ्री में होता है यह काम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब घर बैठे मिलेगा बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद… कैसे जानें

Deoghar : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर...

20 करोड़ के मकान में मिली दो ला’शें, जिंदगी में कोई अपना नहीं!

Delhi : दिल्ली के बीचों-बीच, मध्य दिल्ली के राजिंदर...

गढ़वा में ‘एक्शन मोड’ में दिखे DC, किसी का वेतन रोका, तीन कार्यमुक्त…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा आज...

DC बोले, दो दिन में काम पर लौटें मनरेगा कर्मी, वरना…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये...