Kohramlive : शनिवार की सुबह बस और एसयूवी कार में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 30 लोगों की घायल होने की सूचना है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा अहमदाबाद मुंबई हाईवे पर हुआ। वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर है जिसे सूरत रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गुजरात के नवसारी नेशनल हाईवे-48 पर जिस बस का एक्सीडेंट हुआ, वह सूरत में एक कार्यक्रम से आ रही थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया गया है कि सुबह वलसाड से आ रही टोयोटा फॉर्च्यूनर के ड्राइवर को अचानक ही हार्ट अटैक आ गया और उसका कार से नियंत्रण छूट गया। इसके बाद एसयूवी डिवाइडर को पार करते हुए सामने से आ रही बस से टकरा गई। इस घटना में कार में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं बस में सवार एक व्यक्ति की जान जाने की भी बात सामने आई है।
इसे भी पढ़ें :“गाड़ी आराम से चलाया कर”… खूब वायरल हो रहा Rishabh और Dhawan का यह वीडियो… देखें
इसे भी पढ़ें :हादसे क्या टकरायेंगे, पंत के साथ-साथ चल रही थी मां की दुआ… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :मशहूर क्रिकेटर #RishabhPant का एक्सीडेंट, कार जल कर राख
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे फुटबॉल के जादूगर पेले…
इसे भी पढ़ें :फेमस एक्ट्रेस ईशा आलिया पंचतत्व में विलीन, मायके की जमीन पर नहीं मिली जगह… देखें
इसे भी पढ़ें :पीएम मोदी की मां हीराबा पंचतत्व में हुईं विलीन
इसे भी पढ़ें :नहीं रहीं PM मोदी की मां हीराबा
इसे भी पढ़ें :दलाई लामा की जासूसी कर रही संदिग्ध चीनी महिला का क्या हुआ हाल… देखें












