KohramLive : टीम इंडिया के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हुए इस वीडियो में उनके साथ साथी खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) भी हैं। यह वीडियो आज (Rishabh Pant) के भयानक एक्सिडेंट के बाद वायरल हुआ है। तीन साल पुराने इस वीडियो में पंत और धवन एक साथ बैठ कर बात कर रहे हैं। इसी दरम्यान ऋषभ शिखर धवन से कोई भी सलाह देने को कहते हैं। वह बोलते हैं… “एक एडवाइस जो आप मुझे देना चहाते हो”। इस पर धवन तपाक से उन्हें जवाब देते नजर आ रहे हैं कि “गाड़ी आराम से चलाया कर”। इसके बाद दोनों हंस पड़ते हैं। वहीं, ऋषभ बोले कि गाड़ी आराम से चलाया करूंगा। आज भोर में हुए हादसे के बाद यह वीडिया खूब वायरल हो रहा है।
यहां याद दिला दें कि ऋषभ (Rishabh Pant) एक दिन पहले ही दुबई से लौटे थे। दिल्ली से अपने घर जा रहे थे। वे अपनी मां को सरप्राइज देने घर जा रहे थे। वहीं नये साल पर परिवार के साथ घूमने का भी प्लान था। इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत रूड़की के पास हादसे का शिकार हो गये। पुलिस ने मीडिया को बताया कि भोर के 5.30 बजे के करीब पंत को झपकी आ गई थी। कार कंट्रोल से बाहर हो गई और काफी स्पीड में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसके बाद पंत खुद शीशा तोड़कर गाड़ी से बाहर आये। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं धमाके की आवाज पर आसपास से भी कुछ लोग जुट आये।
जख्मी पंत ने लोगों से कहा कि ”मैं पंत हूं”। इसके बाद मददगारों की भीड़ जुट गई। जल्दी-जल्दी उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल जाते वक्त ऋषभ ने मां का नंबर पुलिस को दिया। पंत चाहते थे कि उनकी मां जल्द से जल्द आ जाये। लेकिन, मां का नंबर स्विच ऑफ था। रूड़की के सिविल लाइन थाने को सूचना दी गई। वहां से चेतक पुलिस को ऋषभ के घर भेजा गया। सुबह सवा छह बजे के करीब पुलिस उनके घर पहुंच गई। दरवाजा खुलने में जरा समय लग गया। पुलिस ने पंत की मां को जगाया। बहुत तरीके से उन्हें बताया कि सड़के हादसे में जख्मी हो गये बेटे ने उन्हें बुलाया है। पुलिस की हिफाजत में मां को रूड़की हॉस्पिटल ले जाया गया। पंत ने मां से कपड़े लाने को कहा था। उन्हें ठंड लग रही थी।


इसे भी पढ़ें : मशहूर क्रिकेटर #RishabhPant का एक्सीडेंट, कार जल कर राख
इसे भी पढ़ें : हादसे क्या टकरायेंगे, पंत के साथ-साथ चल रही थी मां की दुआ… देखें कैसे












