Kohramlive Desk : शुक्रवार सुबह PM मोदी की मां हीराबा मोदी का निधन हो गया। वे 100 साल की थीं। हीराबा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में तड़के 3:30 बजे अंतिम सांस ली। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी।
पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। pic.twitter.com/yE5xwRogJi
— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022
My deepest condolences to Prime Minister Shri @narendramodi on the sad demise of his beloved mother, Smt. Heeraben Modi There is nothing as priceless & indescribable in God’s creation as the bond between mother & child. May her atma attain sadgati! Om shanti pic.twitter.com/NEFsir1SJb
— M Venkaiah Naidu (@MVenkaiahNaidu) December 30, 2022
एक पुत्र के लिए माँ पूरी दुनिया होती है। माँ का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 30, 2022
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की माताश्री, हीरा बा के निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है। एक माँ का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असंभव है। दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्रीजी और उनके पूरे परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति!
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 30, 2022
प्रधानमंत्री @narendramodi जी की पूज्य माताजी हीरा बा के स्वर्गवास की सूचना अत्यंत दुःखद है। माँ एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दुःख निःसंदेह संसार का सबसे बड़ा दुःख है।
— Amit Shah (@AmitShah) December 30, 2022
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की पूज्य माता जी के निधन पर गहन शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ।
हीरा बा जी का संघर्षपूर्ण व सात्विक जीवन सदैव प्रेरणा है जिनके वात्सल्य व सत्यनिष्ठा से देश को यशस्वी नेतृत्व मिला।
माँ का जाना अपूरणीय क्षति है, इस रिक्तता की पूर्ती असंभव है।— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) December 30, 2022
इसे भी पढ़ें : NASA का जबरदस्त ऑफर ! सिर्फ करें यह काम और कमाएं लाखों
इसे भी पढ़ें : दलाई लामा की जासूसी कर रही संदिग्ध चीनी महिला का क्या हुआ हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : Hazaribagh News : हजारीबाग में बंद दुकान पर बरसाई गोलियां… फिर क्या हुआ देखें
इसे भी पढ़ें : UGC NET और JRF एग्जाम का Application Process शुरू, जानें परीक्षा की डेट









