Kohramlive : बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को धमकी देने वाली महिला को बिहार की गया पुलिस ने खोज निकाला। कस्टडी में ले ली गई चीनी महिला मिस सोंग शियाओलन बौद्ध भिझु की वेष में थी। वो बोधगया के कालचक्र मैदान के पास से पकड़ी गई।इसी जगह पर दलाई लामा हर रोज प्रवचन देने आते हैं। लगभग 49 साल की संदिग्ध महिला मिस सोंग शियाओलन वर्ष 2019 में भारत आई थी, पर वह चीन लौट गई थी। दोबारा भारत आई और नेपाल चली गई। नेपाल में कुछ दिन बिताने के बाद वह बोधगया आ गई। पुलिस के एक आला अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले बिहार पुलिस ने संदिग्ध जासूस मानी जा रही इस चीनी महिला का स्कैच जारी किया था। वहीं दलाई लामा की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया था। वहीं दलाई लामा ने कहा था कि मुझमें क्रोध भड़काने वालों के प्रति मेरे मन में कोई दुर्भावना नहीं है। दलाई लामा करीब एक महीने से बोधगया प्रवास पर हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर तिब्बत मंदिर से लेकर महाबोधि मंदिर तक सुरक्षा तगड़ी कर दी गई है। दलाई लामा 22 दिसम्बर को बोधगया आये थे। उन्हें देखने भारी भीड़ उमड़ी थी। उन्होंने यहां गर्भगृह में विश्वशांति के लिए विशेष पूजा अर्चना कर बोधि वृक्ष के नीचे साधना भी की। उनके मंदिर में रहने तक अन्य श्रद्धालुओं के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई थी। बोधगया में CCTV कैमरों की संख्या भी बढ़ा दी गई।
इसे भी पढ़ें : Hazaribagh News : हजारीबाग में बंद दुकान पर बरसाई गोलियां… फिर क्या हुआ देखें
इसे भी पढ़ें : UGC NET और JRF एग्जाम का Application Process शुरू, जानें परीक्षा की डेट
इसे भी पढ़ें : MP News: OMG! इस महिला के सिर पर सींग, डॉक्टर भी हैरान… देखें
इसे भी पढ़ें : CBSE ALERT : निकल गये बोर्ड परीक्षा के डेट, यहां देखें पूरा Schedule
इसे भी पढ़ें : झारखंड में ठंड बरपाएगी कहर, देखें कब तक…
इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार के 3 साल पूरे होने पर क्या बोल गये CM सोरेन… देखें












