Kohramlive : हादसे के बाद ऋषभ पंत ने सबसे पहले पुलिस को अपनी मां का मोबाइल नंबर दिया। उनको खबर कर देने को कहा। पंत को ठंड लग रही थी। उनकी मां का मोबाइल स्विच ऑफ था। किसी तरह पुलिस भोर के 6.15 बजे पंत के घर पहुंची। मां को जगाया, उन्हें सबकुछ बताया। मां ने बेटा पंत के लिये आगे से खुला कार्डिगन लिया, ताकि इलाज में कोई दिक्कत न हो। पंत ने अपनी मां से कहा- झपकी आ गई थी। कैसे क्या हुआ, पता ही नहीं चला। हादसे क्या टकरायेंगे, मां की दुआ साथ-साथ चल रही थी।

ऋषभ एक दिन पहले ही दुबई से लौटे थे। दिल्ली से अपने घर जा रहे थे। वे अपनी मां को सरप्राइज देने घर जा रहे थे। वहीं नये साल पर परिवार के साथ घूमने का भी प्लान था। इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत रूड़की के पास हादसे का शिकार हो गये। पुलिस ने मीडिया को बताया कि भोर के 5.30 बजे के करीब पंत को झपकी आ गई थी। कार कंट्रोल से बाहर हो गई और काफी स्पीड में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसके बाद पंत खुद शीशा तोड़कर गाड़ी से बाहर आये। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं धमाके की आवाज पर आसपास से भी कुछ लोग जुट आये।

जख्मी पंत ने लोगों से कहा कि ”मैं पंत हूं”। इसके बाद मददगारों की भीड़ जुट गई। जल्दी-जल्दी उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल जाते वक्त ऋषभ ने मां का नंबर पुलिस को दिया। पंत चाहते थे कि उनकी मां जल्द से जल्द आ जाये। लेकिन, मां का नंबर स्विच ऑफ था। रूड़की के सिविल लाइन थाने को सूचना दी गई। वहां से चेतक पुलिस को ऋषभ के घर भेजा गया। सुबह सवा छह बजे के करीब पुलिस उनके घर पहुंच गई। दरवाजा खुलने में जरा समय लग गया। पुलिस ने पंत की मां को जगाया। बहुत तरीके से उन्हें बताया कि सड़के हादसे में जख्मी हो गये बेटे ने उन्हें बुलाया है। पुलिस की हिफाजत में मां को रूड़की हॉस्पिटल ले जाया गया। पंत ने मां से कपड़े लाने को कहा था। उन्हें ठंड लग रही थी।
इंडिया-बांग्लादेश टेस्ट में शानदार जौहर दिखाने के बाद ऋषभ फैंस के दिल अजीज हो गये थे। इसके बाद ऋषभ छुट्टियां मनाने क्रिसमस से पहले दुबई चले गये थे। वहां उन्हें धोनी और उनका परिवार भी मिला। सबने साथ क्रिसमस भी मनाया। इसके बाद एक दिन पहले यानी गुरुवार को दिल्ली लौटे। वहां से अपने पैतृक घर अपनी कार से जा रहे थे, रास्ते में ही रूड़की में नारसन चौकी के पास हादसे के शिकार हो गये। हादसे के बाद कार में आग लग गई। इससे पहले ही ऋषभ गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकल चुके थे।

इसे भी पढ़ें : मशहूर क्रिकेटर #RishabhPant का एक्सीडेंट, कार जल कर राख
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी की मां हीराबा पंचतत्व में हुईं विलीन














