Kohramlive : टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की मर्सिडीज GLE SUV कार कुछ ही पलों में जलकर खाक हो जाने के वाक्ये ने सबको एक बार फिर से चिंता में डाल दिया है। हाई स्पीड रफ्तार के बाद कार में आग लगना कोई चौंकाने वाली बातें नहीं रह गई। मॉडर्न कारों में जोरदार टक्कर के बाद आग लगने का खतरा ज्यादा होता है, क्योंकि इन कारों को बनाने में फोम, बिजली के तारों,प्लास्टिक या फैब्रिक का इस्तेमाल होता है। तेज टक्कर के बाद तेल लीक होने की संभावना हमेशा बनी रहती है। गर्म इंजन या बैट्री में भी आग लगने का खतरा होता है। सबसे चिंता की बात यह है कि आमतौर पर ज्यादातर कारों में जलती कार को बुझाने का कोई जुगाड़ नहीं रहता। कुछ जरूरी जुगाड़ का इंतजाम कर कार को पूरी तरह से जलने से भी रोका जा सकता है। बस, जरूरत है एक्टिव मोड में रहने की। कुछ दिन पहले की बात है दिल्ली में एक कार में आग लगी तो अगल-बगल खड़ी 21 गाड़ियां भी जलकर खाक हो गई।
कुछ जानकारों का कहना है कि मॉडर्न कारों में सफर करने वालों को हमेशा कार के अंदर एक नुकीली चीज रखनी चाहिये, वहीं फायर एक्सटिंग्विशर रख जोखिमों को टाला जा सकता है। जलती कार के अंदर फंसे होने की स्थिति में खिड़कियों के शीशे को तोड़ने के लिये नुकीली चीज का इस्तेमाल कर बाहर निकला जा सकता है। कभी-कभी हादसे के बाद दरवाजे खुद लॉक हो जाते हैं। सावधानी हटी, दुर्घटना घटी, श्लोगन को हमेशा याद कर ही सफर में स्टेयरिंग बायें-दायें घुमाये।
इसे भी पढ़ें : “गाड़ी आराम से चलाया कर”… खूब वायरल हो रहा Rishabh और Dhawan का यह वीडियो… देखें
इसे भी पढ़ें : अररिया में मेडिकल स्टूडेंट सन्नू ने सबको चौंकाया, EX MP की पत्नी हारी
इसे भी पढ़ें : हादसे क्या टकरायेंगे, पंत के साथ-साथ चल रही थी मां की दुआ… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : लड़की का छेका करने गया एतवा इस हाल में मिला… देखें
इसे भी पढ़ें : फेमस एक्ट्रेस ईशा आलिया पंचतत्व में विलीन, मायके की जमीन पर नहीं मिली जगह… देखें
इसे भी पढ़ें : दलाई लामा की जासूसी कर रही संदिग्ध चीनी महिला का क्या हुआ हाल… देखें








