Bero (Shankar Saw) : ईटा गांव के कुएं में एक शख्स की डेड बॉडी मिलने की फैली खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह गांव है नरकोपी थाना क्षेत्र में है। शुक्रवार को दिन में लगभग साढे तीन बजे लोगों की नजर कुएं पड़ी डेड बॉडी पर पड़ी। सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डेड बॉडी की पहचान 32 साल के एतवा उरांव के तौर पर की गई। वह चान्हों थाना इलाके के लुंडरी का रहने वाला था। उसके पिता सीताराम सीताराम उरांव पहले ही दुनिया को छोड़ चुके हैं। जानकारी के अनुसार एतवा बीते 26 दिसंबर को अपने ही गांव की एक लड़की के छेका कार्यक्रम में ईटा गांव गया था। जिसके घर मेहमानी में जाना था, वहां तक गाड़ी जाने का रास्ता नहीं था। इस वजह से बस को जंगल किनारे सड़क पर खड़ा कर सभी लोग पैदल बस्ती में गये थे। इसी रात साढ़े आठ बजे तक खाना खाते हुए उसे देखा गया था।
मौके पर पहुंचे नरकोपी थानेदार अभिजीत कुमार ने बताया कि संभवतः अंधेरे के कारण सड़क के किनारे बने कुएं में गिर जाने से उसकी मौत हो गई होगी। शव को कुएं से निकाल कर पोस्टर्माटम के लिये रिम्स भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई है।
इसे भी पढ़ें : पटना निकाय चुनाव : मेयर सीता साहू और डिप्टी मेयर बनी रश्मि
इसे भी पढ़ें : फेमस एक्ट्रेस ईशा आलिया पंचतत्व में विलीन, मायके की जमीन पर नहीं मिली जगह… देखें
इसे भी पढ़ें : मशहूर क्रिकेटर #RishabhPant का एक्सीडेंट, कार जल कर राख
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी की मां हीराबा पंचतत्व में हुईं विलीन
इसे भी पढ़ें : दारू की दुकान में काम करने वाले दुखी, भयादोहन का इल्जाम
इसे भी पढ़ें : इस गांव में आज भी जिंदा है पुरानी परंपरा… देखें वीडियो










