Pakur : पाकुड़ में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने मशहूर अली बाबू के पत्थर क्रशर प्लांट पर धावा बोला। सबसे पहले वहां तैनात गार्ड को हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया। प्रतिरोध करने पर गार्ड जालिम घोष को मारा-पीटा। जख्मी गार्ड को एक पेड़ से बांध दिया गया। वहीं वह शोर न मचा सके इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। उसके बाद ऑफिस में रखे सभी कीमती सामान को बटोरकर बड़े आराम से वहां से भाग निकले। लूटे गये सामानों की कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपये आंकी गयी है।
नाइट गार्ड जालिम घोष ने इसकी सूचना सबसे पहले ऑफिस के मैनेजर मो. शरीफ और पुलिस को दी। मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है। यह वारदात बीती देर रात पाकुड़ के नगर थाना क्षेत्र के मालीपाड़ा गांव में हुई। सुनें क्या बोला जख्मी गार्ड का बेटा, मैनेजर मो. शरीफ और नगर थाना के SI बीके सिंह…
इसे भी पढ़ें : राजधानी में बड़ा हादसा, 9 की मौ*त…
इसे भी पढ़ें : रांची में मर्डर करने वाले बदमाश का यूपी में इन*काउंटर…
इसे भी पढ़ें : राजधानी के कपड़ा व्यवसायी की बड़ी बेरहमी से खूंटी में ह*त्या….
इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकला दसू मेहता फिर घर नहीं लौटा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी मासूम, देखें क्या है हाल
इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकला दसू मेहता फिर घर नहीं लौटा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी मासूम, देखें क्या है हाल
इसे भी पढ़ें :अब Twitter पर भी Edit किए जा सकेंगे पोस्ट, जानें कब से
इसे भी पढ़ें :कोलकाता से बनारस जा रही बस का हजारीबाग में ब्रेक फेल, फिर…
इसे भी पढ़ें :पढ़ाई के लिए पिता ने लगाई फटकार, बेटे ने उठाया ये कदम…
इसे भी पढ़ें :Bihar Board मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल
इसे भी पढ़ें :Spa Centre की आड़ में चल रहा था S*ex Racket, पहुंची पुलिस भी लजा गई






