Kohramlive: बिहार बोर्ड (Bihar Board) के इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 में शामिल होने के लिए परीक्षा फॉर्म भरने के लिए तिथि जारी कर दी गई है। छात्र आज यानी 16 सितंबर से 25 सितंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन कार्ड और सूचीकरण कार्ड जारी कर दिया गया है।
25 सितंबर तक ही छात्रों को निर्धारित परीक्षा शुल्क भी जमा करना होगा। इंटर वार्षिक परीक्षा 2021 से नई विषय योजना लागू है। इस योजना के तहत इंटर वार्षिक परीक्षा 2021-23 के लिए नामांकित नियमित एवं स्वतंत्र कोटि के छात्र भी फॉर्म भर सकते हैं।
Bihar Board में असफल स्टूडेंट्स भी दे सकते हैं परीक्षा
इंटर वार्षिक परीक्षा 2022 में सफल परीक्षार्थी अंकों को बेहतर करने के लिए इस बार भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही वैसे परीक्षार्थी जो कि इंटर परीक्षा 2021 में असफल हुए हो या कंपार्टमेंट परीक्षा में फेल हुए हैं वह भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा शुल्क
इंटर के लिए कुल 1400 रुपए का परीक्षा शुल्क देना होगा। साथ ही वोकेशनल कोर्स के लिए अलग से शुल्क निर्धारित किए गए है। वहीं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा फॉर्म भरने के लिए सामान्य कोटि के छात्र को ₹980 और आरक्षित कोटि के छात्र को ₹865 का भुगतान करना होगा।
कैसे करें आवेदन
1. सबसे पहले छात्रों को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाना होगा।
2. वहां होम पेज पर दिखाई दे रहे सेकेंडरी रजिस्ट्रेशन 2022 फॉर्म एग्जाम 2023 के लिंक पर क्लिक करे।
3. दिए जा रहे सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आवेदन करने की प्रक्रिया को पूरा करें।
4. मांगी जा रही आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।












