spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची में मर्डर करने वाले बदमाश का यूपी में इन*काउंटर…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची के मांडर में ट्रक ड्राइवर केशव यादव का मर्डर कर फेंक भाग निकलने वाले बदमाश का यूपी में इनकाउंटर कर दिया गया। केशव को मारने में शामिल बदमाश विश्वजीत कुमार इनकाउंटर में जख्मी हो गया। उसे यूपी पुलिस ने दबोच लिया। वहीं इस कांड में शामिल अन्य बदमाश भाग निकलने में कामयाब रहे। झारखंड सरायकेला के आदित्यपुर थाना पुलिस से मिले इनपुट पर यूपी ने यह कार्रवाई की है। आदित्यपुर पुलिस यूपी पहुंच गई है। वहीं रांची पुलिस भी पूरे मामले की जानकारी ले रही है। फरार हो गये बदमाशों के नाम और ठिकाने के बारे में पुलिस को सबकुछ पता चल गया है। उसे खोज निकालने की खातिर पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों के नाम मनीष पांडेय, दीपक, चंदन राय और श्रवण बताये गये। यह गैंग के लोगों का काम बीच रास्ते से माल लदे वाहनों को गायब कर देना है। वहीं वाहन के ड्राइवर और खलासी की हत्या कर फरार हो जाना फितरत है। यूपी पुलिस ने 16 लाख रुपये मूल्य के छड़ से लदे एक ट्रक को भी बरामद किया है। यह ट्रक आदित्यपुर से लूटा गया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते 11 सितम्बर को आदित्यपुर के गम्हरिया बीके स्टील से छड़ लोड कर एक ट्रक कोलकाता जाने के लिये निकला था। पहले से घात लगाये बदमाशों ने ट्रक को आदित्यपुर से ही हाईजैक कर लिया। अपराधी विश्वजीत ने स्टेयरिंग संभाल ली। इसके बाद रांची के मांडर थाना क्षेत्र में ट्रक ड्राइवर केशव यादव की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश एक सुनसान जगह पर फेंक दी गई। रांची पुलिस लाश बरामद की, पर तब उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। ड्राइवर का काम तमाम करने के बाद सारे अपराधी ट्रक लेकर यूपी में घुस गये। आदित्यपुर पुलिस ने ट्रक का लोकेशन ट्रैक कर इसकी सूचना यूपी पुलिस को दे दी। इसके बाद यूपी के गाजीपुर में ताड़ीबारा हाईवे पर लुटेरों के साथ यूपी पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें अपराधी विश्वजीत को गोली लगी, बाकी भाग निकले।

इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकला दसू मेहता फिर घर नहीं लौटा… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी मासूम, देखें क्या है हाल

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत के घर पहुंच गया शिक्षकों का हुजूम… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...