Kohramlive : लोकप्रिय माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) पर जिस फीचर का लंबे वक्त से इंतजार हो रहा था वह एडिट फीचर ही है। Twitter Edit Button रोलआउट होने वाला है। प्लेटफॉर्मर के केसी न्यूटन के अनुसार, ट्विटर 21 सितंबर से एडिट ट्वीट बटन को रोल आउट करने की तैयारी कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने सितंबर में पहले घोषणा की थी कि उसने इस नए फीचर की इंटरनल टेस्टिंग शुरू कर दी है।
प्लेटफॉर्म ने आने वाले हफ्तों में Twitter Blue ग्राहकों के लिए धीरे-धीरे एडिट ट्वीट बटन जारी करने की अपना प्लान भी शेयर किया था। ट्विटर ब्लू एक सब्सक्रिप्शन सर्विस है, जो अपने सदस्यों को एड-फ्री आर्टिकल्स जैसी प्रीमियम सुविधाओं तक पहुंच प्रदान करती है। यह सर्विस वर्तमान में केवल ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड और अमेरिका में उपलब्ध है।
Oh and here’s a tiny scoop: Twitter is planning to begin the public test of editing tweets on Wednesday 9/21, per internal documents shared with me
— Casey Newton (@CaseyNewton) September 15, 2022
क्या है एडिट फीचर की खासियत
इस मामले में ट्विटर का कहना है कि टेस्टिंग से यह जानने में मदद मिलेगी कि यह कैसे काम करता है। यह ऑप्शन केवल एक ट्वीट पब्लिश होने के 30 मिनट तक यूजर्स को दिखाई देगा। साथ ही यूजर्स एक ट्वीट को 30 मिनट के भीतर केवल पांच बार ही एडिट कर सकेगा। इसके बाद यह विकल्प खत्म हो जाएगा।
Twitter में एडिटिंग का भी रहेगा रिकॉर्ड
ट्विटर ने कहा है कि ट्वीट एडिट करने से पहले ऑरिजिनल ट्वीट का सार्वजनिक रूप से रिकॉर्ड अभी भी उपलब्ध रहेगा। इस तरह लेबल में एडिट ट्वीट के पिछले वर्जन भी शामिल रहेंगे। जानकारी के मुताबिक एडिट ट्वीट एक आइकन, टाइमस्टैम्प और लेबल के साथ दिखाई देगा। इससे यूजर्स को यह जानने में मदद मिलेगी कि ऑरिजिनल ट्वीट को मॉडिफाई किया गया है।
पब्लिक टेस्टिंग के लिए आ रहा फीचर
न्यूटन ने लीक हुए इंटरनेल डॉक्यूमेंट का हवाला देते हुए अपने ट्वीट में कहा, ट्विटर 21 सितंबर से edit tweet button की पब्लिक टेस्टिंग शुरू कर सकता है। उनका दावा है कि यह सुविधा अभी ट्विटर ब्लू के बाहर उपलब्ध नहीं होगी। न्यूटन का सुझाव है कि शुरुआती रोलआउट न्यूजीलैंड में ट्विटर ब्लू ग्राहकों के लिए होगा। एक और हालिया रिपोर्ट में भी यही दावा किया गया है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में इसे जारी करने से पहले ट्विटर कथित तौर पर इस सुविधा के साथ यूजर बिहेवियर का भी निरीक्षण करेगा।
इसे भी पढ़ें :पढ़ाई के लिए पिता ने लगाई फटकार, बेटे ने उठाया ये कदम…
इसे भी पढ़ें :Bihar Board मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…






